: में 21 अक्टूबर को एक बड़ा बस हादसा होतेहोते टल गया। कोटद्वार से पौड़ीश्रीनगर जा रही GMOU की हिमगिरी बस चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर खाई की ओर लुढ़कने लगी। गनीमत रही कि बस एक बड़े पेड़ से टकराकर अटक गई। इससे बस में सवार करीब 30 यात्रियों की जान बच गई।

उत्तराखंड में बस खाई में गिरी लेकिन किसी चमत्कार से कम नहीं लोगों का बचना pic.twitter.com/jxs35VPQwL
— Hari Har October 25, 2026
पेड़ के सहारे अटक गई बस
हादसे के दौरान बस सड़क से फिसलकर खाई की ओर जाने लगी। इसी दौरान एक बड़ा पेड़ बस के लिए सहारा बन गया और बस उसमें अटक गई। तस्वीर में बस खाई के किनारे पेड़ के सहारे झुकी हुई दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों ने यात्रियों को निकाला
बस में चालक समेत करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस टीमों ने मिलकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बस पेड़ में नहीं अटकती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
ये खबर भी पढ़ें:
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बस खाई के किनारे पेड़ के सहारे अटकी दिखाई दे रही है। इस घटना में पेड़ बस और यात्रियों के लिए सहारा बन गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: