गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
भारत-मॉरीशस के बीच बड़ी Fuel डील! पेट्रोल-डीजल-ATF सप्लाई करेगा देश​ | श्रीलंका को 165 रनों से हराने के साथ ही भारत का WTC फाइनल खेलना हुआ तय, टॉप 2 पर इन टीमों ने बनाई जगह​ | तीखा खाना सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाता, सेहत पर भी डाल सकता है बुरा असर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अभी और इंतजार करना होगा… नोएडा ऑथारिटी ने बताया कब खुलेगा AC स्काईवॉक?​

Noida Skywalk Opening: नोएडा के सेक्टर51 और सेक्टर52 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाले पहले एसी स्काईवॉक के लिए यात्रियों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा. नोएडा अथॉरिटी ने पहले इसे 16 अगस्त से आम लोगों के लिए खोलने का लक्ष्य रखा था, लेकिन तकनीकी जांच और कुछ अधूरे कामों के चलते अब इसकी […]

Noida Skywalk Opening: नोएडा के सेक्टर51 और सेक्टर52 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाले पहले एसी स्काईवॉक के लिए यात्रियों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा. नोएडा अथॉरिटी ने पहले इसे 16 अगस्त से आम लोगों के लिए खोलने का लक्ष्य रखा था, लेकिन तकनीकी जांच और कुछ अधूरे कामों के चलते अब इसकी शुरुआत टाल दी गई है. अथॉरिटी का लक्ष्य है कि स्काईवॉक को 25 अगस्त तक जनता के लिए खोल दिया जाए.

अधिकारियों के मुताबिक, स्काईवॉक की तकनीकी जांच के लिए 16 अगस्त से ट्रायल रन शुरू किया जाएगा. इस दौरान यह देखा जाएगा कि स्काईवॉक यात्रियों के आवागमन के लिए पूरी तरह सुरक्षित और तकनीकी रूप से सक्षम है या नहीं. ट्रायल रन की मीडिया कवरेज भी की जा सकेगी.

एंट्रीएग्जिट पॉइंट तैयार

स्काईवॉक के दोनों तरफ एंट्री और एग्जिट पॉइंट का काम लगभग पूरा हो चुका है. हालांकि, कुछ स्थानों पर अंतिम चरण का काम अभी बाकी है. अधिकारियों का कहना है कि इन कार्यों को पूरा करने में करीब एक सप्ताह का समय और लग सकता है. इसके बाद तकनीकी जांच और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करके इसे आम लोगों के लिए खोला जाएगा.

यह स्काईवॉक सेक्टर52 की ब्लू लाइन और सेक्टर51 की एक्वा लाइन मेट्रो को आपस में जोड़ेगा. इसके शुरू होने के बाद दोनों मेट्रो स्टेशनों के बीच आनेजाने वाले यात्रियों को सड़क पार करने और खुले रास्ते से लंबा चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. खासतौर पर गर्मी और बारिश के दौरान एसी स्काईवॉक यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होने की उम्मीद है.

पिलर के कारण अटका था काम

स्काईवॉक के निर्माण के दौरान एक पिलर सामने आने के कारण काम कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ था. इस पिलर को काटने या उसे सुरक्षित रखते हुए निर्माण करने को लेकर काफी चर्चा हुई. बाद में पिलर को हटाने के बजाय उसके दोनों तरफ से रास्ता निकालने का विकल्प अपनाया गया. अब दोनों तरफ करीब छह मीटर का रास्ता तैयार किया जा चुका है.

नोएडा अथॉरिटी का मानना है कि स्काईवॉक शुरू होने के बाद यहां यात्रियों की आवाजाही तेजी से बढ़ेगी. ऐसे में अथॉरिटी अंतिम चरण के काम और तकनीकी जांच में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती. अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता स्काईवॉक को पूरी तरह सुरक्षित और तैयार करने की है. फिलहाल 16 अगस्त से ट्रायल रन और 25 अगस्त तक सार्वजनिक संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY