मंगलवार, 28 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Parliament Monsoon Session: प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, छात्रों पर कार्रवाई और पेपर लीक मामले में उठाए कई सवाल​ | आज से ही खाना छोड़ दें फिटनेस के लिए महंगे सप्लीमेंट्स, किचन के ये ‘सुपरफूड्स’ ही बना देंगे आपको अंदर से फौलादी!​ | आर्थिक तंगी के कारण समय से पहले बूढ़ा हो रहा दिमाग, अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

शेयर बाजार में निवेशकों का भारी नुकसान, डूब गए 1.10 लाख करोड़ रुपये​

आज शेयर बाजार में भारी सुस्ती और उतारचढ़ाव का माहौल देखने को मिला. मंथली एक्सपायरी के दबाव में बाजार न तो कोई बड़ी छलांग लगा पाया और न ही बहुत नीचे गिरा. लेकिन इस शांत दिखने वाले कारोबार के बीच निवेशकों को एक बड़ा झटका लगा है. दिनभर की सौदेबाजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी […]

आज शेयर बाजार में भारी सुस्ती और उतारचढ़ाव का माहौल देखने को मिला. मंथली एक्सपायरी के दबाव में बाजार न तो कोई बड़ी छलांग लगा पाया और न ही बहुत नीचे गिरा. लेकिन इस शांत दिखने वाले कारोबार के बीच निवेशकों को एक बड़ा झटका लगा है. दिनभर की सौदेबाजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान में बंद हुए हैं. इस मामूली सी दिखने वाली गिरावट ने भी शेयर बाजार के निवेशकों की जेब से 1.10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम साफ कर दी है.

एक ही दिन में डूब गए 1.10 लाख करोड़ रुपये

शेयर बाजार में लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप एक कारोबारी दिन पहले यानी 27 जुलाई को 4,80,33,146 करोड़ रुपये के स्तर पर था. आज बाजार बंद होने तक यह आंकड़ा गिरकर 4,79,22,258 करोड़ रुपये पर आ गया. अगर इसे सीधे शब्दों में समझें, तो आज के सुस्त कारोबार में निवेशकों की कुल संपत्ति में 1,10,887 करोड़ रुपये की बड़ी सेंध लग गई है. बाजार के ब्रॉडर लेवल पर नजर डालें तो मिडकैप शेयरों में आज हल्की खरीदारी दिखी, लेकिन स्मॉलकैप इंडेक्स पूरी तरह से बिकवाली के दबाव में पस्त नजर आया.

IT सेक्टर का मिला सहारा, बैंकिंग सेक्टर पस्त

आज के गिरते बाजार को मुख्य रूप से आईटी और रियल एस्टेट सेक्टर ने संभालने की कोशिश की. निफ्टी आईटी इंडेक्स में 3 प्रतिशत से ज्यादा की शानदार मजबूती दर्ज की गई, जबकि रियल्टी सेक्टर भी 2 प्रतिशत से अधिक चढ़कर बंद हुआ. दूसरी तरफ, एफएमसीजी और सरकारी बैंकों के शेयरों ने बाजार का मूड पूरी तरह बिगाड़ दिया. निफ्टी एफएमसीजी में 1 प्रतिशत से ज्यादा की कमजोरी देखी गई. इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक 1 प्रतिशत और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.40 प्रतिशत तक टूट गए.

सेंसेक्सनिफ्टी की सुस्त चाल

बेंचमार्क इंडेक्स की बात करें तो दिनभर इनमें एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार हुआ. सेंसेक्स 69.86 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 76,765.92 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 भी 10.60 अंकों की मामूली फिसलन दिखाते हुए 23,985.35 के स्तर पर जाकर रुका. ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स एक समय 152 अंक उछलकर 76,988 तक पहुंच गया था, लेकिन ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं सका. निफ्टी ने भी 24,041 का हाई बनाया था, पर आखिर में मुनाफावसूली ने बाजार को लाल निशान में धकेल दिया.

इन शेयरों में रहा जोरदार एक्शन

सेंसेक्स में शामिल 30 दिग्गज शेयरों में से 17 आज हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे. टीसीएस , जोमैटो और टेक महिंद्रा जैसे शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही, जिन्होंने निवेशकों को मुनाफा कमा कर दिया. इसके उलट, हिंदुस्तान यूनिलीवर , बीईएल और एनटीपीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. बीएसई पर आज कुल 4424 शेयरों में ट्रेडिंग हुई. इसमें से 109 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने अपने एक साल के उच्चतम स्तर को छुआ, जबकि 84 शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर तक लुढ़क गए.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY