Entertainment

Aamir Khan Movie: जिसने लिया सलमान से पंगा, अब उसकी बायोपिक करेंगे आमिर खान? डायरेक्टर राहुल मोदी भी जुड़े

Aamir Khan Upcoming Movie: जून 2025 में आई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के बाद से आमिर खान के तमाम फैंस को जानना है कि आखिर अब आमिर कौन सी फिल्म कर रहे हैं, वो किस पिक्चर में दिखेंगे. वो ‘लाहौर 1947’ के नाम से एक फिल्म लेकर आ तो रहे हैं, लेकिन इसमें लीड रोल में सनी देओल हैं. आमिर इसके प्रोड्यूसर हैं. साथ ही कैमियो रोल में दिख सकते हैं. पर अब आमिर की एक फुल फ्लेज्ड फिल्म को लेकर जानकारी सामने आई है.

Aamir Khan Movie: जिसने लिया सलमान से पंगा, अब उसकी बायोपिक करेंगे आमिर खान? डायरेक्टर राहुल मोदी भी जुड़े
Aamir Khan Movie: जिसने लिया सलमान से पंगा, अब उसकी बायोपिक करेंगे आमिर खान? डायरेक्टर राहुल मोदी भी जुड़े

दरअसल, बॉलीवु़ड हंगामा की एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि आमिर खान एक बायोपिक करने वाले हैं. वो बायोपिक भारत पे के फाउंडर और पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर की होगी. सूत्र के हवाले से कहा गया कि आमिर खान को अशनीर की कहानी और स्टार्टअप की फील्ड में उनकी जो भूमिका है वो आमिर को बहुत पसंद आई है. ये भी कहा कि आमिर ने उनकी बायोपिक करने के लिए हामी भर दी है. रिपोर्ट में बताया गया कि आमिर ने कहानी पढ़ी और उन्हें स्टोरी पसंद भी आई है. वो ये फिल्म कर रहे हैं. फिलहाल ये पिक्चर प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है.

राहुल मोदी डायरेक्ट करेंगे फिल्म

अशनीर ग्रोवर की बायोपिक को कौन डायरेक्ट और प्रोड्यूस करेगा ये भी बताया गया है. ऐसे कहा गया ‘प्यार का पंचनामा’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी फिल्मों के राइटर राहुल मोदी इस बायोपिक को डायरेक्ट और प्रोड्यूस करने वाले हैं. हालांकि, फिलहाल या उनकी टीम की तरफ से उनके बायोपिक करने को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की गई है. और न अशनीर ग्रोवर की तरफ से कुछ बयान आया है. क्या आमिर सच में अशनीर ग्रोवर की फिल्म कर रहे हैं, ये तो तभी क्लियर होगा जब इसपर आमिर, उनकी टीम या फिर अशनीर ग्रोवर का कोई रिएक्शन आएगा. हालांकि, फिलहाल फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

सलमान खान और अशनीर ग्रोवर का विवाद

अशनीर ग्रोवर रिएलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जज भी रहे हैं. वो अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. सलमान खान से भी उनका विवाद हो चुका है. दरअसल, उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने अपने ब्रांड के प्रमोशन के लिए सलमान को कम पैसों में साइन कर लिया था. अशनीर ने ये भी कहा था, “सलमान को हमने स्पॉन्सर रखा था.तो मैं उससे शूट से पहले ब्रीफ करने के लिए मिला था. मैं उसके साथ तीन घंटे बैठा था. उसके मैनेजर ने बोला था कि सर बुरा मान जाते हैं, इसलिए उनके साथ आपको फोटो नहीं खिंचवानी है. मैंने कह था फोटो नहीं खिचवाऊंगा, भाड़ में जा तू. ऐसी कौन सी हीरोपंती है.” अपने इस बयान के बाद जब अशनीर ग्रोवर अपनी किताब के प्रमोशन के लिए ‘बिग बॉस 18’ में आए थे तब सलमान ने उनकी क्लास लगाई थी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply