रविवार, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
अमेठी में BSP नेता शशिकांत तिवारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश बदमाशों ने कार में की तोड़फोड़​ | Car Windshield Fog Tips: बारिश में कार के शीशों पर जमती है धुंध? तुरंत करें ये काम, साफ दिखेगा रास्ता​ | काले चने से बनाएं हेल्दी स्नैक्स, शाम की चाय के साथ करें सर्व​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Yash की फिल्म ‘Toxic’ Trailer ने बढ़ाया रोमांच, बाप-बेटे की जंग और दमदार Action का दिखा जबरदस्त तालमेल​

केजीएफ स्टार यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स’ का दर्शक काफी इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च होते ही वीडियो पर लाखों व्यूज देखने को मिले। आइए अब आपको बताते हैं कैसा है फिल्म का ट्रेलर। जानें कैसा है टॉक्सिक […]

केजीएफ स्टार यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स’ का दर्शक काफी इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च होते ही वीडियो पर लाखों व्यूज देखने को मिले। आइए अब आपको बताते हैं कैसा है फिल्म का ट्रेलर।
जानें कैसा है टॉक्सिक ट्रेलर?
लंबे समय से यश के फैंस टॉक्सिक फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने का इंतजार कर रहे थे। अब  ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर जारी हो चुका है। एक बार फिर से यश दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इस बार यश सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि फिल्म में रोमांस भी करते नजर आएंगे। इस ट्रेलर में कियारा, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अलगअलग भूमिका में नजर आ रही हैं।
फिल्म की कहानी
वैसे इस फिल्म की कहानी एक बाप और बेटे की लड़ाई पर बेस्ड है। ट्रेलर की शुरुआत में एक बेटा अपने बाप से मांफी मांगता है और आगे जाकर यही बेटा अपने बाप के खिलाफ खड़ा नजर आता है। क्या कहानी इन दोनों के बीच, यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा।
ट्रेलर में क्याक्या खास है?
वैसे यह ट्रेलर 4 मिनट 48 सेकंड का है, इसमें मेकर्स ने दिखाया बहुत कुछ पर राज किसी का नहीं खोला।
ट्रेलर की शुरुआत में बापबेटे की बातचीत होती है, जिसमें यश का बेटा उनसे माफी मांगता है और कहता है कि आप गुस्सा मत करिए में आपकी हर बात मानूंगा।
जिसके बाद एंट्री होती है कियारा आडवाणी की , जो सर्कस में काम करने वाली डांसर है। वो उस बच्चे की मां है और उससे नफरत भी करती हैं।
इसके बाद एंट्री होती है नयनतारा की जो रूमी की बहन के किरदार में हैं और चाहती हैं कि उनका भाई पूरे शहर पर राज करे।
फिर इस ट्रेलर में एकएक करके हुमा , तारा और रुक्मिणी की भी झलक देखने को मिली है।
आखिर में रूमी का किरदार बड़ी ही खतरनाक एंट्री लेता है। पूरे ट्रेलर में दमदार एक्शन और खूनखरबा दिखाई दे रहा है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस इस फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें यश लीड रोल में नजर आ रहे हैं, जो कि राया का किरदार निभा रहे हैं। कियारा ‘नादिया’ का रोल प्ले कर रही हैं। वहीं, तारा सुतारिया ‘रबेका’ और हुमा कुरैशी ‘एलिजाबेथ’ के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा, इस फिल्म में नयनतारा,  रुक्मिणी वसंत सहित और भी कालाकार फिल्म में देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY