सोमवार, 10 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Mahindra की नई बड़ी EV हुई स्पॉट, Triple Screen से लेकर दमदार रेंज तक मिलेंगे कई बड़े फीचर्स​ | आपकी हेल्थ ही नहीं इकोनॉमी को भी ऐसे नुकसान पहुंचा रही है रील्स! समझिए कैसे दे रही झटका?​ | बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ का धमाका, बनी क्रिस्टोफर नोलन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अमेठी में BSP नेता शशिकांत तिवारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश बदमाशों ने कार में की तोड़फोड़​

उत्तर प्रदेश के अमेठी में शनिवार देर रात बहुजन समाज पार्टी नेता शशिकांत तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला किया, इस दौरान उनकी कार में जमकर तोड़फोड़ की.इस दौरान नेता कार में ही मौजूद थे. इस हमले में वो बालबाल बच […]

उत्तर प्रदेश के अमेठी में शनिवार देर रात बहुजन समाज पार्टी नेता शशिकांत तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला किया, इस दौरान उनकी कार में जमकर तोड़फोड़ की.इस दौरान नेता कार में ही मौजूद थे. इस हमले में वो बालबाल बच गए.घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया.

जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने लाठीडंडे और पत्थर से शशिकांत तिवारी की कार पर हमला किया. BSP नेता ने गौरीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

BSP नेता ने शशिकांत तिवारी ने विधायक राकेश प्रताप सिंह पर हमला कराने का आरोप लगाया है. राकेश प्रताप सिंह गौरीगंज से विधायक हैं. गौरीगंज थाने में दी तहरीर में BSP नेता शशिकांत तिवारी ने कहा है कि शनिवार की रात गौरीगंज थाना क्षेत्र के जामो मोड़ पर 3 अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से आए और उन पर जानलेवा हमला किया और उनके वाहन में तोड़फोड़ की.

शशिकांत तिवारी ने बताया कि जब उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली तो हमलावर मौके से फरार हो गए. देर रात ही शशिकांत तिवारी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी. जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है. BSP नेता जनपद अमेठी के गौरीगंज कस्बे के वाड नंबर 22 के रहने वाले हैं.

खबर अपडेट हो रही है…..

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY