शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

आम आदमी को बड़ी राहत: सरकार ने तय की 39 जरूरी दवाओं की कीमतें; ब्लड प्रेशर से डायबिटीज तक की दवाएं शामिल​

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने 39 महत्वपूर्ण दवाओं की खुदरा कीमतें तय कर दी हैं, जिससे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी। देश में स्वास्थ्य सेवाओं को किफायती बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने एक ताजा […]

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने 39 महत्वपूर्ण दवाओं की खुदरा कीमतें तय कर दी हैं, जिससे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी।

देश में स्वास्थ्य सेवाओं को किफायती बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने एक ताजा आदेश जारी करते हुए 39 महत्वपूर्ण दवाओं की खुदरा कीमतें तय कर दी हैं। इस फैसले के बाद ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोग और संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाएं अब तय कीमतों पर ही मिलेंगी।

ये दवाएं हुईं सस्ती

क्रमांक दवाओं के नाम खुदरा मूल्य
1 एम्लोडिपिन, टेल्मिसार्टन और मेटोप्रोलोल सक्सिनेट गोली 12.03
2 एमोक्सिसिलिन और क्लैवुलानेट पोटेशियम डिस्पर्सिबल गोली 27.31
3 एमोक्सिसिलिन और पोटेशियम क्लैबुलानेट गोली 19.53
4 एस्पिरिन और एटोरवास्टेटिन कैप्सूल 3.67
5 एस्पिरिन, एटोरवास्टेटिन और क्लोपिडोग्रेल कैप्सूल 8.86
6 एटोरवास्टेटिन और एज़ेटिमाइव गोली 31.73
7 एटोरवास्टेटिन और एज़ेटिमाइब गोली 21.36
8 एटोरवास्टेटिन और क्लोपिडोग्रेल गोली 14.87
9 एटोरवास्टेटिन और क्लोपिडोग्रेल गोली 15.01
10 बिसोप्रोलोल फ्यूमरेट और टेल्मिसार्टन गोली 12.71
11 विसोप्रोलोल फ्यूमरेट और टेल्मिसार्टन गोली 10.83
12 सेटिरिज़िन हाइड्रोक्लोराइड ड्रॉप्स 8.55
13 क्लोबाज़म ओरल सस्पेंशन 2.8
14 डापाग्लिफ्लोज़िन और टेल्मिसार्टन गोली 19.3
15 एम्पाग्लिफ्लोज़िन, सिटाग्लिप्टिन और मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड गोली 14.88
16 एम्पाग्लिफ्लोज़िन, सिटाग्लिप्टिन और मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड गोली 17.17
17 नेबिबोलोल हाइड्रोक्लोराइड और एम्लोडिपिन गोली 13.72
18 ओल्मेसार्टन मेडोक्सोमिल और एम्लोडिपिन गोली 14.8
19 फेनाइलएफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड, क्लोरफेनिरामीन मेलेट, बोरिक अम्ल और हाइड्रॉक्सीप्रोपाइल मिथाइल सेल्यूलोज़ आई ड्रॉप्स 8.35
20 पोल्माकॉक्सिब और पैरासिटामोल गोली 11.79
21 टेल्मिसार्टन और क्लोर्थालिडोन गोली 13.03
22 टेल्मिसार्टन और क्लोर्थालिडोन गोली 21.4
23 टेल्मिसार्टन और क्लोर्थालिडोन गोली 11.8
24 टेल्मिसार्टन और सिल्निडिपिन गोली 13.24
25 टेल्मिसार्टन, सिल्निडिपिन और क्लोर्थालिडोन गोली 16.17
26 टॉर्सेमाइड और स्पाइरोनोलैक्टोन गोली 3.71
27 ट्रिप्सिनकाइमोट्रिप्सिन, एसीक्लोफेनाक और पैरासिटामोल गोली 13.02
28 विटामिन डी ओरल सॉल्यूशन 15.88
29 टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन 60238.27
30 नेटासुंडिल और लैटानोप्रोस्ट ऑप्यैल्मिक सॉल्यूशन 362.57
31 इमैटिनिव ओरल सॉल्यूशन 59.61
32 एम्लोडिपिन, बिसोप्रोलोल और टेल्मिसार्टन गोली 12.81
33 एम्लोडिपिन, बिसोप्रोलोल और टेल्मिसार्टन गोली 14.74
34 नेपाफेनैक और मोक्सीफ्लॉक्सासिन ऑप्थैल्मिक सॉल्यूशन 68.64
35 डारुनाविर, रिटोनाविर एवं डोलुटेग्राविर गोली की कॉम्बीकिट 330.4
36 क्लोपिडोग्रेल, एस्पिरिन और एटोरवास्टेटिन कैप्सूल 6.37
37 ग्लिमेपिराइड, वोग्लिबोज़ और मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड गोली 8.85
38 सिटाग्लिप्टिन, मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड और ग्लिमेपिराइड गोली 13.27
39 सिटाग्लिप्टिन, मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड और ग्लिमेपिराइड गोली 11.75

कंपनियों के लिए कड़े निर्देश

NPPA ने स्पष्ट किया है कि कोई भी फार्मा कंपनी इन दवाओं को निर्धारित मूल्य से अधिक पर नहीं बेच सकती है। आदेश के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

कीमतों का प्रदर्शन: सभी खुदरा विक्रेताओं और वितरकों को अपनी दुकान के प्रमुख हिस्से पर कीमतों की सूची प्रदर्शित करनी होगी ताकि ग्राहक इसे आसानी से देख सकें।

नियमों का उल्लंघन: यदि कोई कंपनी तय कीमत से ज्यादा वसूलती है, तो उसे ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955’ के तहत ब्याज सहित अतिरिक्त राशि सरकारी खजाने में जमा करनी होगी।

नई दवाओं के लिए नियम: जो कंपनियां इन दवाओं को नए सिरे से लॉन्च करना चाहती हैं, उन्हें भी सरकार द्वारा तय इन कीमतों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY