बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
WPL 2027 Auction में ऑस्ट्रेलिया की Sophie Molineux पर बरसा सबसे ज्यादा पैसा, देखें सभी 5 टीमों के पूरे स्क्वाड​ | MLC Election full result: एमएलसी चुनाव की 28 सीटों में से एनडीए और इंडिया गठबंधन की कितनी-कितनी मिलीं?​ | US Fed Rate: मिडटर्म इलेक्शन से पहले अमेरिकियों को राहत, फेड रिजर्व ने नहीं बढ़ाई ब्याज दरें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

WPL 2027 Auction में ऑस्ट्रेलिया की Sophie Molineux पर बरसा सबसे ज्यादा पैसा, देखें सभी 5 टीमों के पूरे स्क्वाड​

  विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की ऑक्शन पूरी हो गई है। बुधवार को कोच्चि में आयोजित ऑक्शन में पांचों फ्रेंचाइजी ने अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। WPL 2027 का आयोजन 14 जनवरी से 7 फरवरी तक होना है।  यूपी वॉरियर्स ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और स्टार ऑलराउंडर […]

 

विमेंस प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की ऑक्शन पूरी हो गई है। बुधवार को कोच्चि में आयोजित ऑक्शन में पांचों फ्रेंचाइजी ने अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। WPL 2027 का आयोजन 14 जनवरी से 7 फरवरी तक होना है। 

यूपी वॉरियर्स ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और स्टार ऑलराउंडर सोफी मोलिनेक्स को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा। वह WPL 2027 ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय बल्लेबाज किरन नवगिरे को 75 लाख रुपये में खरीदा।

भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जी कमलिनी अब गुजरात जायंट्स की टीम में नजर आएंगी। गुजरात ने उन्हें 40 लाख रुपये में खरीदा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स से 2023 से 2025 तक जुड़ी रहीं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेस जोनासन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 40 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।

इसके अलावा 15 साल की युवा भारतीय ऑलराउंडर उमा काश्वी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा और इसके साथ ही अब वह WPL ऑक्शन में खरीदी जीने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं है।

WPL 2027 के लिए सभी टीमों के पूरे स्क्वाड

1. दिल्ली कैपिटल्स

रिटेन किए गए खिलाड़ी: एनाबेल सदरलैंड, चिनेले हेनरी, लॉरा वोल्वार्ड्ट, लुसी हैमिल्टन, मारिजाने केप्प, दीया यादव, जेमिमाह रोड्रिग्स, ममता मादीवाला, मिन्नू मणि, एन. श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, निकी प्रसाद और शेफाली वर्मा।

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी: किरन नवगिरे, क्रिस्टीन गॉर्डन, उमा काश्वी और नजमा खान।

2. गुजरात जायंट्स

रिटेन किए गए खिलाड़ी: एशले गार्डनर, बेथ मूनी, जॉर्जिया वेयरहेम, किम गर्थ, सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, हैप्पी कुमारी, जिन्तिमणि कलिता, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, राजेश्वरी गायकवाड़, रेनुका सिंह, तनुजा कंवर और यास्तिका भाटिया।

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी: जी कमालिनी, ओर्ला प्रेंडरगास्ट और समायरा राघव।

3. मुंबई इंडियंस

रिटेन किए गए खिलाड़ी: तारा नॉरिस , हेले मैथ्यूज, नताली साइवरब्रंट, निकोला कैरी, शबनीम इस्माइल, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर, राहिला फिरदौस, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता और वैष्णवी शर्मा।

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी: श्वेता सहरावत, अक्क्षिता भगत, सानिका चालके, लतिका इनामदार, दिशा काशत और भारती रावल।

4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रिटेन किए गए खिलाड़ी: एलिसे पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्रकार, प्रथ्योषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल और स्मृति मंधाना।

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी: जेस जोनासन, तेजल हस्बिनस, क्लो ट्रायन और वृंदा दिनेश।

5. यूपी वॉरियर्स

रिटेन किए गए खिलाड़ी: फोएबे लिचफील्ड, मेग लैनिंग, सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, प्रतीका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी और सिमरन शेख।

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी: सोफी मोलिन्यूज, ग्रेस हैरिस, स्नेह राणा, आशा शोभाना, सुषमा वर्मा, कैथलीन ब्रेस, मनाली दक्षिणी और स्नेहा पंवार। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY