आज यानी 11 अक्तूबर 2026 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्रि पर्व शुरु होता है और इस दिन मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है, जिसको ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ और खास माना जा रहा है।

पंचांग के अनुसार, नवरात्रि पर्व के समय ग्रहों की चाल में कई योग बनेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इनका कुछ राशियों पर अच्छा प्रभाव रहने वाला है। नवरात्रि के समय कुछ राशियों के लिए करियर, धन, मानसम्मान और पारिवारिक जीवन में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आइए आपको बताते हैं कौन हैं ये 4 लकी राशियां।
नवरात्र में बनेंगे कई शुभ योग
हिंदू पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबरको सूर्य कन्या राशि से निकालकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि में सूर्य के साथ ही बुध और शुक्र भी रहेंगे। ऐसे में इन ग्रहों की स्थिति से शुक्रादित्य, बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण और त्रिग्रही योग का निर्माण बनेगा।
कर्क राशि में गुरु के होने से हंस राजयोग का निर्माण होता है। वहीं, तुला राशि में शुक्र की मौजदूगी से मालव्य राजयोग बनेगा। कर्क राशि में गुरु और मंगल की स्थिति भी ज्योतिष के लिहाज से खास मानी जा रही है।
इस समय शनि देव मीन राशि में वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं, जबकि राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित है।
आज यानी 11 अक्तूबर को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे। यहां शुक्र के साथ उनकी युति के कलात्मक योग बनेगा। जिसके बाद चंद्रमा वृश्चिक, धनु और मकर राशि से होकर गुजरेंगे। ग्रहों की इन चालों के आधार पर कुछ राशियों के लिए यह समय काफी शुभ और लाभकारी माना जा रहा है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय बेहद खास रहने वाला है। लंबे समय से अटके हुए काम आगे बढ़ेंगे। करियर में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी राहत मिलने की संभावना है। अचानक से धन लाभ होगा। सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने निर्धारित लक्ष्यों की दिशा में बेहतर तरीके से आगे बढेंगे। इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
मिथुन राशि
नवरात्रि के समय नौकरी और कारोबार के लिहाज से मिथुन राशि के लिए यह अवधि बेहतरीन रहने वाली है। वर्कप्लेस में अपनी योग्यता साबित करने का मौका प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिलने से आपकी भूमिका बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है, लेकिन निवेश से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। सोचसमझकर बनाई गई योजनाओं आगे आपको लाभ देगी। इस अवधि में मां दुर्गा की विशेष कृपा रहने वाली है, आपके सभी प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।
सिंह राशि
यह समय सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। इस दौरान मानसम्मान और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, नौकरी करने वालों को अपने काम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। अपने टैलेंट और कार्यक्षमता के दम पर आप दूसरों के बीच अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को नए मौके प्राप्त होंगे। इस अवधि में अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। मिले हुए अवसरों का पूरा लाभ उठा सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए नवरात्रि का समय अच्छा रहने वाला है। नौ दिनों तक करियर और पैसों से जुड़ी परेशनियां दूर होगी। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर काफी समय से कोई भी कार्य रुका हुआ है, वो पूरा होगा। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग अविवाहित उनकी शादी की बात आगे बढ़ सकती है।