सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
ठीक से न चबाना, ओवरईटिंग, बढ़ता मोटापा…रील्स की लत का बच्चों के डाइजेशन पर असर​ | अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े थे पति-पत्नी और दरोगा; रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने तीनों को कुचला​ | हंसी-मजाक से शुरू हुआ विवाद, फिर चाकू से हमला… CCTV में कैद जबलपुर का मुस्कान हत्याकांड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

BCCI ने किया IPL 2027 के शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब और कहां होगा इस टूर्नामेंट का पहला और आखिरी मैच​

आईपीएल 2026 को खत्म हुए अभी 3 हफ्ते भी नही हुए हैं और बीसीसीआई ने आईपीएल 2027 की तैयारी शुरू कर दी है. आईपीएल 2027 को लेकर खबर थी कि इस बार इस टूर्नामेंट को और बड़ा किया जाएगा और 74 की जगह 94 मैच खेले जाएंगे, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल 2027 में […]

आईपीएल 2026 को खत्म हुए अभी 3 हफ्ते भी नही हुए हैं और बीसीसीआई ने आईपीएल 2027 की तैयारी शुरू कर दी है. आईपीएल 2027 को लेकर खबर थी कि इस बार इस टूर्नामेंट को और बड़ा किया जाएगा और 74 की जगह 94 मैच खेले जाएंगे, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल 2027 में कोई बदलाव नही होगा.

PTI की रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 की शुरुआत थोड़ी जल्दी होने वाली है. रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले सीजन की तरह बारिश या अत्यधिक गर्मी मैचों का मजा खराब नहीं करे इसी वजह से मैच को थोड़ा जल्दी शुरू किया जा सकता है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने संभावित तारीखों का खुलासा किया है.

IPL 2027 के शुरुआती शेड्यूल का हुआ खुलासा

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हुई थी और फाइनल 21 मई को खेला गया था. पिछले साल यानी 2025 में कुछ इसी तरह का शेड्यूल था. फिर ऑपरेशन सिंदूर के चलते जून के महीने में फाइनल हुआ था. बीसीसीआई अब बढ़ती गर्मी को देखते हुए आईपीएल के शेड्यूल को दो सप्ताह पहले करना चाहती है.

दरअसल भारतीय बोर्ड के पास गर्मी को लेकर कई शिकायतें भी आई हैं. फैंस के साथ ही खिलाड़ियों ने गर्मी के दौरान उत्तरी और पश्चिमी भारत पर खेलने पर नाखुशी जाहिर की है.

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने IPL 2027 को लेकर कही ये बात

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल 2027 के शुरुआती शेड्यूल को लेकर कहा कि

“बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में इस तरह का विचार चल रहा है कि क्या हम टूर्नामेंट को मार्च अंत की जगह थोड़ा पहले शुरू कर सकते हैं. अगले साल से हम कोशिश करेंगे और मैंने हमारे जनरल मैनेजर को पहले ही निर्देश दे दिया कि क्या हम 10 मार्च से शुरू कर 15 मई को खत्म कर सकते हैं. जिससे कि प्लेऑफ और फाइनल पर मौसम का विपरीत असर न पड़े. मुझे फैंस और खिलाड़ियों से बहुत सारी शिकायतें मिली हैं.”

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY