गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
बांग्लादेश में बढ़ा राजनीतिक तनाव, पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के घर पर हमला​ | Explained: FCRA और FDI में अंतर क्या, विदेश से फंडिंग लेने पर सरकार के क्या नियम हैं?​ | Jos Buttler ने T20 में रचा इतिहास, बोले – मेरा रिकॉर्ड Vaibhav Sooryavanshi ही तोड़ेंगे!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ayushmann Khurrana ने पूरी की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की शूटिंग, नयी दिल्ली में साझा की तस्वीरें​

नयी दिल्ली, दो अगस्त अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की शूटिंग पूरी होने पर सेट से कई तस्वीरें साझा की हैं। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान के साथ शरवरी मुख्य भूमिका में हैं। राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही यह फिल्म 27 नवंबर […]

नयी दिल्ली, दो अगस्त अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की शूटिंग पूरी होने पर सेट से कई तस्वीरें साझा की हैं। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान के साथ शरवरी मुख्य भूमिका में हैं। राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

आयुष्मान ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह पोस्ट साझा की। पहली तस्वीर में वह शरवरी के साथ नजर आ रहे हैं, जिसके बाद फिल्म के सेट की अन्य तस्वीरें हैं। उन्होंने में लिखा, ‘‘ये प्रेम मोल लिया की शूटिंग बाणगंगा में सबसे शुभ तरीके से पूरी हुई।

…इस सफर को इतना खास बनाने के लिए सूरज सर, राजश्री प्रोडक्शंस, महावीर जैन और पूरी टीम का दिल से धन्यवाद। अब हमें उस पल का बेसब्री से इंतजार है, जब हम सूरज बड़जात्या की यह फिल्म 27 नवंबर को सिर्फ सिनेमाघरों में आपके और आपके परिवार के सामने पेश करेंगे।’’ चार साल के अंतराल के बाद सूरज बड़जात्या इस फिल्म के जरिए निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। ‘हम आपके हैं कौन..!’, ‘हम साथसाथ हैं’ और ‘विवाह’ जैसी पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए प्रख्यात निर्देशक ने आखिरी बार ‘ऊंचाई’ का निर्देशन किया था, जिसमें अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर सहित अन्य कलाकार शामिल थे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY