शनिवार, 22 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
गोरखपुर में युवती ने पति समेत 7 पर दर्ज कराया केस, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म​ | यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बस फ्री: माताएं, बहनें और बेटियां 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक एक सहयोगी के साथ कर सकेंगी मुफ्त यात्रा​ | UP: पानी-पानी हुआ बहराइच मेडिकल कॉलेज, मरीजों की बढ़ी मुसीबत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने बदल दिए गिनती के नियम, अब कर्मचारियों को नहीं मिलेगी ये चीज​

New Counting Rules in Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद अब ट्रस्ट के नियमों में जरूरत के अनुसार बदलाव किए जा रहे है। चढ़ावा चोरी मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने यह फैसला लिया है। एसआईटी और अयोध्या पुलिस लगातार इस मामले की जांच में 8 […]

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने बदल दिए गिनती के नियम, अब कर्मचारियों को नहीं मिलेगी ये चीज​

New Counting Rules in Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद अब ट्रस्ट के नियमों में जरूरत के अनुसार बदलाव किए जा रहे है। चढ़ावा चोरी मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने यह फैसला लिया है। एसआईटी और अयोध्या पुलिस लगातार इस मामले की जांच में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने बदल दिए गिनती के नियम, अब कर्मचारियों को नहीं मिलेगी ये चीज​
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट ने बदल दिए गिनती के नियम, अब कर्मचारियों को नहीं मिलेगी ये चीज​

एसआईटी ने अपनी जांच में अब तक अलगअलग ठिकानों से लाखों रुपये बरामद कर लिए है। इस दौरान श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर के नियमों को सख्त कर दिया है, ताकि चोरी के मामलों को बंद किया जा सके।

चोरी के बाद ट्रस्ट ने बदले गिनती के नियम

अयोध्या के में रोजाना लाखों का चंदा इकट्ठा होता है। इस चंदे को गिनने के लिए काउंटिंग रूम में लाया जाता है, जिसके बाद पूरा लेखाजोखा करके इसे बैंकों में भेजा जाता है। ट्रस्ट ने अब काउंटिंग रूम के नियमों में बदलाव कर दिया हैं। अब कर्माचारियों को नोटों की गिनती करने के लिए टेबलकुर्सी नहीं दिए जाएंगे।

अब सभी कर्माचरी को जमीन पर प्लाईवुड पर गद्दा बिछाकर दिया जाएगा, जिस पर बैठकर काउंटिंग करनी होगी। इस उपाय का उद्देश्य कपड़ों में या टेबल के नीचे पैसे छिपाने जैसी घटनाओं को रोकना है। पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, मतगणना कक्ष चौबीसों घंटे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर, कड़ी निगरानी में है।

–

कर्मचारियों की गतिविधियों पर सख्त पाबंदी

के नए नियमों के अनुसार, दान के पैसों की गिनती करते वक्त कर्मचारी को आपस में बात करने की इजाजत नहीं होगी। अगर कोई बारबार बाछरूम जाता है, तो उस पर खास नजर रखी जाएगी। साथ ही कैंटीन में भी ज्यादा देर बैठने नहीं दिया जाएगा। मॉनिटरिंग रूम में तैनात सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपनी जगह से हटने की इजाजत नहीं होगी।

सुरक्षाकर्मी एक सेकंड के लिए भी अपनी नजर सीसीटीवी कैमरों से अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। काउंटिंग करने वाले कर्माचारियों का ड्रेस कोड रहेगा, जिससे उनकी पहचान करने में आसानी होगी। काउंटिंग करने वाले कर्मचारी पहले की तरह ही डार्क ब्लू ड्रेस कोड में रहेंगे।

VHP ने अयोध्या के DSP को लिखा पत्र

VHP के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट और सीनियर एडवोकेट आलोक कुमार ने अयोध्या के DSP आशुतोष तिवारी को एक चिट्ठी लिखी है। यह चिट्ठी अरविंद केजरीवाल, राम गोपाल यादव, संजय सिंह और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं के उन बयानों के बारे में है, जिनमें राम मंदिर चंदे में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। आलोक कुमार ने अयोध्या के DSP से अनुरोध किया है कि वे “इन नेताओं के बयान दर्ज करें और उनके आरोपों के पीछे के तथ्यों, स्रोतों और सहायक दस्तावेजों की जानकारी मांगें।”

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY