Health

Watermelon Eating Tips: गर्मी में डिनर के तुरंत बाद तरबूज खाना कितना सही, एक्सपर्ट ने बताया

भारतीय घरों में रात का खाना खाने के बाद मीठ फलों को थाली में जरूर परोसा जाता है. इनका स्वाद बहुत अच्छा लगता है और खासतौर पर बच्चे इसके दीवाने होते हैं. पर क्या आपने सभी सोचा है कि लंच या डिनर के बाद फलों को ऐसे खाना हमारी सेहत के लिए खतरनाक साबित तो नहीं हो सकता. तरबूज और आम को डिनर या लंच के बाद खाने की आदत अधिकतर भारतीयों में है. ये दोनों मीठे फल अपने टेस्ट के लिए फेमस हैं. तरबूज की खासियत है कि इसमें तत्व तो होते ही हैं साथ ही ये हाई हाईड्रेटिंग फ्रूट है.

Watermelon Eating Tips: गर्मी में डिनर के तुरंत बाद तरबूज खाना कितना सही, एक्सपर्ट ने बताया
Watermelon Eating Tips: गर्मी में डिनर के तुरंत बाद तरबूज खाना कितना सही, एक्सपर्ट ने बताया

गर्मी में ऐसी फलों या सब्जियों को खाने की सलाह दी जाती है जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है. समर सीजन में लू और तेज धूप के कारण पसीना निकलता है इसलिए ऐसी चीजों को खाना चाहिए जिनमें पानी ज्यादा हो.

डिनर के बाद फलों को खाना

लंच या डिनर करने के बाद मीठे की क्रेविंग होती है. ऐसा होना नॉर्मल है और इस वजह से लोग चीनी से बनी मिठाइयों को शौक से खाते हैं. लेकिन ऐसा लगातार किया जाए तो शरीर को नुकसान तक होता है. इस वजह से अधिकतर भारतीय लंच या डिनर के बाद सीजनल फलों को खाते हैं. ऐसा ही एक मामला मुंबई से सामने आया जहां एक ही परिवार के चार लोगों को मौत का सामना करना पड़ा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार के सदस्यों ने बिरयानी खाने के कुछ देर बाद तरबूज का सेवन किया. इसका कोई प्रूफ नहीं मिला है कि ऐसा करने से उनकी मौत हुई है. लेकिन सवाल है कि खाना खाने के बाद फलों को खाना सही है या नहीं?

एक्सपर्ट ने क्या कहा?

होलिस्टिक डाइटीशियन और इंटीग्रेटिव थेरेप्यूटिक न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. गीतिका चोपड़ा कहती हैं कि साइंटिफिक तौर पर बिरयानी या किसी भी स्पाइसी फूड और तरबूज को साथ या तुरंत खाने से जहर नहीं बनता. बायोलॉजी के मुताबिक हमारा शरीर अलग-अलग तरह के फूड ग्रुप्स के साथ डाइजेस्ट करने की क्षमता रखता है. हालांकि, आयुर्वेद और पोषक तत्व के हिसाब से कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

एक्सपर्ट कहती हैं कि इससे हमारे डाइजेशन की रफ्तार स्लो हो सकती है. दरअसल, तरबूज में करीब 92 फीसदी पानी होता है और ये बहुत जल्दी पचता है. वहीं बिरयानी में हैवी फैट्स, प्रोटीन और कार्ब्स होते हैं इसलिए इसे पचने में 3 से 4 घंटे लग जाते हैं. जब आप हैवी मील के तुरंत बाद हल्का फल तरबूज खाते हैं, तो डाइजेशन प्रोसेस थोड़ा डिस्टर्ब हो सकता है. इस कारण गैस, ब्लोटिंग या एसिडिटी की हो सकती है

बिरयानी जैसी ऑयली चीज के बाद तरबूज खाना थोड़ा वैसा ही जैसे गर्म घाने के बाद तुरंत ठंडा पानी पीना. ये कुछ लोगों के लिए स्टमक अपसेट का कारण बन सकता है पर मौत नहीं हो सकती.

डिनर और फलों को खाने में गैप

डिनर या लंच करने के तुरंत बाद फल खाना अच्छा नहीं होता. उनके मुताबिक हमें खाना रात में 8 बजे खा लेना चाहिए और आप फल खाने के शौकीन हैं तो इसके लिए एक घंटे का गैप रखें. अगर आपने 8 बजे डिनर किया है तो करीब 1 घंटे बाद यानी 9 बजे तरबूज या आम खा सकते हैं. लेकिन इसमें आपको मात्रा का खास ख्याल रखना चाहिए. माना जाता है कि अगर आप खाना खाते ही तुरंत फल खाते हैं तो इससे ओवरइटिंग हो सकती है. अगर इससे पाचन तंत्र बिगड़ता है तो उल्टी या मतली की कंडीशन बन सकती है.

फल के साथ ये चीजें खाने की न करें गलती

खाने के तुरंत बाद फल क्या किसी भी चीज नहीं खाना चाहिए. ये भी बताया जाता है कि खाना और आम का तुरंत सेवन पेट में केमिकल रिएक्शन भी कर सकता है. फलों के ऊपर कोल्ड ड्रिंक या सोडा ड्रिंक को भूल से भी पीने की गलती न करें. ऐसे में पेट में केमिकल रिएक्शन की कंडीशन बन सकती है.

शुगर वाले रखें ध्यान

एक्सपर्ट कहती हैं कि शुगर के मरीजों को इन फलों को कम ही खाना चाहिए. क्योंकि इनमें नेचुरल शुगर ज्यादा होती है और इससे बॉडी में फ्रुक्टोज का लेवल बढ़ता है. इस वजह से शुगर स्पाइक होती है और डायबिटीज का लेवल बिगड़ सकता है. शुगर के मरीजों को इन आम से बने शेक का भूल से भी सेवन नहीं करना चाहिए.

तरबूज को खाने में किन बातों का रखें ख्याल

  1. ऐसा भी देखा जाता है कि बच्चे तरबूज जैसे पानी वाले फ्रूट को खाते ही पानी मांगते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि इस वजह से उल्टियां लग सकती है.
  2. तरबूज को आप खाली पेट खा रहे हैं तो ये गलती भी न करें. क्योंकि इस वजह से गैस, ब्लोटिंग या एसिडिटी की समस्या हो सकती है.
  3. अगर आप मार्केट से तरबूज को कटवाकर लाए हैं तो इसे आधे घंटे के अंदर खा लें. क्योंकि रखे हुए तरबूज में बैक्टीरिया पनप सकता है. इस तरह आप फूड पॉइजनिंग का शिकार हो सकते हैं.
  4. ज्यादा ठंडा तरबूज भी खाने से बचे क्योंकि फ्रिज से निकले हुए इस फ्रूट से गले में खराश या पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.
khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply