Entertainment

Sanjay Dutt: जिनके साथ छापे 3000 करोड़, उनके लिए 2 बार ‘खलनायक’ बन रहे संजू बाबा, यहां एक पेंच है!

Sanjay Dutt Films: न सिर्फ साउथ, बल्कि बॉलीवुड में भी जिस खूंखार विलेन ने भौकाल काटा हुआ है, वो हैं- संजय दत्त. जी हां, कई बड़ी फिल्मों में इस वक्त वो काम कर रहे हैं. जिसमें से एक रिलीज हो चुकी है, जो है- ‘धुरंधर 2’. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. वहीं एक साउथ फिल्म के चक्कर में विवाद खड़ा हो रखा है. खैर, कुछ और फिल्मों को संजय दत्त ने कंफर्म कर दिया है. पर आज हम बात करेंगे उनकी, जिनके साथ मिलकर पहले ही एक्टर 3000 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुके हैं. अब वो ही संजू बाबा को दो बार और ‘खलनायक’ बना रहे हैं. एक तरफ 33 साल पुरानी फिल्म है, तो दूसरी ओर नई फिल्म. जानिए कौन संजय दत्त पर बड़ा दांव खेल रहे हैं?

Sanjay Dutt: जिनके साथ छापे 3000 करोड़, उनके लिए 2 बार ‘खलनायक’ बन रहे संजू बाबा, यहां एक पेंच है!
Sanjay Dutt: जिनके साथ छापे 3000 करोड़, उनके लिए 2 बार ‘खलनायक’ बन रहे संजू बाबा, यहां एक पेंच है!

शुरुआत करते हैं दिसंबर 2025 से. जब रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. उस पिक्चर ने 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. अब मार्च पर पार्ट 2 यानी DHURANDHAR: THE REVENGE आ गया. इस पिक्चर ने 1700 करोड़ से ज्यादा छाप लिए हैं, बस कुछ और करोड़ कमाते ही ‘बाहुबली 2’ से आगे निकल जाएगी. जिस रिकॉर्ड से फिल्म अब भी पीछे हैं. यह ऐसी पहली फ्रेंचाइजी फिल्म है, जिसने 3000 करोड़ रुपये का कारोबार मिलकर कर लिया है. फिल्म में SP असलम के किरदार में थे.

अब 2 बार ‘खलनायक’ बनेंगे संजय दत्त?

संजय दत्त की हाल ही में 33 साल पुरानी फिल्म के सीक्वल का ऐलान हुआ. जी हां, ‘खलनायक रिटर्न्स’ लेकर संजू बाबा आ रहे हैं. उनका पहला लुक देखकर हर किसी के होश ही उड़ गए. लंबे-लंबे बाल और खून खराबा… वैसे यह सिर्फ कंफर्म करने के लिए था कि इस प्रोजेक्ट को बनाया जाएगा. क्योंकि अब तक न ही डायरेक्टर की एंट्री हुई है और न ही किसी कास्ट को फाइनल किया गया है. पर हां, संजय दत्त खुद इस फिल्म पर पैसा लगा रहे हैं और उन्हें जियो स्टूडियोज का साथ मिला है. जो ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज के मेकर्स भी हैं. यानी जियो वाले ही ‘खलनायक’ संजू बाबा पर दांव खेल रहे हैं.

ये खेल पहले यहां खेला जाएगा!

1 मई को रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ आ रही है. उस पिक्चर में आपको खूब सारे स्टार्स देखने को मिलेंगे. जहां सलमान खान का कैमियो होने की चर्चा है, तो अभिषेक बच्चन भी फिल्म का हिस्सा हैं. पर असल में जो फिल्म में खलनायक बनकर सबको टक्कर देता दिखेगा, वो हैं संजय दत्त. वो फिल्म में अफजल खान का किरदार निभा रहे हैं और उनका ट्रेलर में लुक दिख चुका है. इस फिल्म में भी खलनायक बनकर उतर रहे हैं.

बस दोनों फिल्मों में इतना फर्क है कि वो उनकी ‘खलनायक’ फिल्म का दूसरा पार्ट है. साथ ही राजा शिवाजी में एक विलेन बनते दिखेंगे, जिसे खलनायक ही कहा जाता है. पर उससे भी बढ़िया बात है कि धुरंधर फ्रेंचाइजी वाले ही दोनों फिल्मों पर पैसा लगा रहे हैं. जियो स्टूडियोज आने वाली इन फिल्मों से जुड़ा हुआ है. जिस पर फिलहाल काम चल रहा है. देखना होगा कि 1 मई को आ रही फिल्म कितना कारोबार करने में सफल हो पाती है?

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply