सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
रिकॉर्ड 8वां एशिया कप जीतकर हरमनप्रीत कौर ने कही दिल की बात, बोलीं- हम अपने मानकों पर खरे उतरे​ | Maharashtra MLA Parag Shah: एक दिन के लिए भिखारी बने महाराष्ट्र के MLA पराग शाह, ₹3400 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं, जानिए पूरी वजह​ | महंगाई पर सरकार को घेरा: ‘पीएम कह रहे सब चंगा सी, असल में सब महंगा सी’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

EPFO ने लॉन्च किया आधिकारिक WhatsApp Channel, PF बैलेंस और क्लेम की मिलेगी जानकारी​

इस बीच, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने करोड़ो सदस्यों और पेंशन प्राप्त करने वाले लोगों की सहूलियत के लिए बड़ा कदम उठाया है। इस दौरान संगठन ने अपना आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल शुरु किया है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की है। इस सुविधा के चलते है […]

इस बीच, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने करोड़ो सदस्यों और पेंशन प्राप्त करने वाले लोगों की सहूलियत के लिए बड़ा कदम उठाया है। इस दौरान संगठन ने अपना आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल शुरु किया है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की है।

इस सुविधा के चलते है पीएफ अकाउंट वालों को अपने खाते और ईपीएफओ की नई योजनाओं से जुड़ी हर छोटीबड़ी जानकारी सीधे अपने व्हाट्सएप पर ही मिल जाएगी।

चैनल से जुड़ने का आसान तरीका

क्यूआर कोड के माध्यम से ईपीएफओ ने अपना आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक क्यूआर कोड जारी किया है। अपने मोबाइल से इस कोड को स्कैन करके आप सीधे चैनल तक पहुंच सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक के जरिए आप ईपीएफओ द्वारा दिए गए आधिकारिक लिंक पर क्लिक करके सीधे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ जाए।

चैनल से जुड़ने के लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पीएफ बैलेंस, क्लेम अपडेट्स और संगठन की नई गाइडलाइंस की पलपल की जानकारी मिलती रहेगी।

UPI से भी निकाल सकेंगे PF का पैसा

पीएफ की सुविधा के लिए ईपीएफओ अन्य बड़े बदलावों पर काम कर रहा है। जल्द ही मेंबर्स को यूपीआई के माध्यम से अपना पैसा निकालने की सुविधा मिलेगी। सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि हो गई है। यूपीआई से पीएफ निकालने का ट्रायल पूरा हो चुका है। इस सुविधा के बाद से लागू होने के बाद सदस्य आसानी से अपने पीएफ का पैसा अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर पाएंगे। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY