सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
परिधान-तिलक और शुचिता पर ध्यान, मोबाइल पर बैन… राम मंदिर के पुजारियों के लिए नई व्यवस्था​ | टाटा संस क्यों नहीं बचा पा रहा अपनी प्राइवेट पहचान? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब​ | Women’s Asia Cup 2026 | BCCI का बड़ा फैसला, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कोहनी और घुटनों का कालापन होगा खत्म, ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताई आसान रेमेडी​

कोहनियों और घुटनों की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों से थोड़ी ज्यादा रफ और डार्क होती है. दरअसल इस जगह की स्किन में ऑयल ग्लैंड्स बहुत कम होते हैं. वहीं ये हमारे शरीर के सबसे ज्यादा वर्किंग जॉइंट्स में से एक होते हैं, इसलिए रगड़ लगना, त्वचा में बारबार खिंचाव आना जैसी वजह होती हैं […]

कोहनियों और घुटनों की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों से थोड़ी ज्यादा रफ और डार्क होती है. दरअसल इस जगह की स्किन में ऑयल ग्लैंड्स बहुत कम होते हैं. वहीं ये हमारे शरीर के सबसे ज्यादा वर्किंग जॉइंट्स में से एक होते हैं, इसलिए रगड़ लगना, त्वचा में बारबार खिंचाव आना जैसी वजह होती हैं कि यहां की त्वचा का रंग ज्यादा डार्क हो जाता है. घुटने और कोहनी में अगर ज्यादा कालापन है तो इसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि आप सही से स्किन केयर न कर रही हो. ब्यूटी एक्सपर्ट ने कोहनियों का कालापन दूर करने के लिए एक बहुत ही सिंपल रेमेडी शेयर की है, जिसे आप घुटनों पर भी अप्लाई कर सकती हैं.

घुटने और कोहनी की त्वचा को ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं और जब शॉर्ट्स या फिर कटस्लीव पहनना है तो इनपर ध्यान जाता है. रेगुलर स्किन केयर की तरह इन जगहों की त्वचा की देखभाल भी करनी चाहिए.

महज 3 इनग्रेडिएंट्स हैं काफी

आपको चाहिए नींबू, चीनी और संतरा का पाउडर. बस ये तीन इनग्रेडिएंट ही आपकी कोहनियों और घुटनों का कालापन कम करने के लिए काफी है. अब जान लेते हैं कि इन सारी चीजों को कैसे यूज करें.

रेमेडी को कैसे करें अप्लाई?

नींबू को काटकर दो हिस्सों में कर लें. अब इसमें अंदर की तरफ चीनी के साथ ही संतरे के छिलके का पाउडर लगाएं. इससे आप कोहनी और घुटनों पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें. अगर चीनी और संतरे के छिलके का पाउडर ड्राई होने की वजह से गिर रहा है तो हल्का सा पानी लगा लें. मसाज करने के दौरान लेमन को हल्काहल्का निचोड़ती जाएं.

कब और कैसे करें यूज?

ब्यूटी एक्सपर्ट सुपर्णा त्रिखा कहती हैं कि आप इस रेमेडी को रोजाना यूज कर सकते हैं. कोहनियों के साथ ही घुटनों और त्वचा के थोड़े डार्क हिस्सों पर जहां जरूरत हो जैसे उंगलियों के जोड़ों वाली त्वचा पर भी अप्लाई कर सकते हैं.

यहां पर देखें पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Suparna Trikha

कैसे मिलता है फायदा?

नींबू एसिडिक होने के साथ ही विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए ये कालेपन को दूर करने के साथ ही त्वचा को ग्लोइंग बनाता है. इसके अलावा चीनी बेहतरीन एक्सफोलिएशन करती है, जिससे डेड स्किन रिमूव होती है. वहीं संतरा का छिलका भी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने और डार्कनेस कम करने में हेल्पफुल रहता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY