Thursday, April 23, 2026
Entertainment

Allu Arjun Film: प्रेग्नेंसी के चलते ‘राका’ में कम हुआ दीपिका पादुकोण का स्क्रीन टाइम? ये है पूरा सच

Allu Arjun Film: दीपिका पादुकोण, लंबे वक्त से कई बड़े डायरेक्टर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं. इतनी फिल्में उनके खाते में नहीं होंगी, जितनी फिल्में छोड़ी हैं. खैर, इस समय वो जिंदगी के एक खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रही हैं. दुआ की मम्मी एक बार फिर मां बनने वाली हैं. जिस गुड न्यूज को हाल ही में एक प्यारी तस्वीर के साथ शेयर किया था. पर यहां सिर्फ उनकी प्रेग्नेंसी के चर्चे नहीं हैं. बल्कि अगली फिल्म ‘राका’ भी सुर्खियों में है. वो एटली और अल्लू अर्जुन की बड़ी फिल्म का हिस्सा हैं, जिसके लिए शूट भी जारी है. पर कहा जा रहा है कि फिल्म में उनका रोल अब कम कर दिया जाएगा. क्या सच में प्रेग्नेंसी के चलते मेकर्स ने उनके स्क्रीन टाइम में बदलाव का फैसला लिया है. यहां जानिए पूरा सच

Allu Arjun Film: प्रेग्नेंसी के चलते ‘राका’ में कम हुआ दीपिका पादुकोण का स्क्रीन टाइम? ये है पूरा सच
Allu Arjun Film: प्रेग्नेंसी के चलते ‘राका’ में कम हुआ दीपिका पादुकोण का स्क्रीन टाइम? ये है पूरा सच

साल 2024, सितंबर में ने पहले बच्चे को जन्म दिया. उस वक्त उनकी जिंदगी में दुआ आई. पर पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीपिका पादुकोण ने काम किया था. पहले प्रभास की ‘कल्कि’ का शूट कंप्लीट किया, जिसके बाद ‘सिंघम Again’ में भी काम किया. अब एक बार फिर वो प्रेग्नेंट हैं. पर क्या इस वजह से स्क्रीन टाइम कम होगा? मेकर्स ने खुद सच्चाई बता दी.

‘राका’ में काटा दीपिका का रोल?

जबसे दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है, तब से ही ऐसी खबरें आने लगीं कि फिल्म में उनका रोल कम कर दिया गया है. लेकिन इन दावों को खारिज कर दिया गया है. अब इस मामले में ‘राका’ की टीम ने क्लियर किया कि, सब कुछ प्लानिंग के हिसाब से ही चल रहा है. दीपिका पादुकोण ही इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं. और फिल्म में उनका रोल कम होने की महज अफवाहें हैं, जिन्हें खारिज कर दिया गया है. टीम का कहना है कि जो सोचा है, उसी पर काम करते हुए टीम आगे बढ़ रही है. दरअसल वो RAAKA में मेन फीमेल लीड हैं. और सेट पर जबरदस्त जोश के साथ शूटिंग बिना किसी रुकावट के चल रही है.

हाल ही में जानकारी मिली थी कि दूसरी प्रेग्नेंसी में भी दीपिका काम की रफ्तार को धीमी करने के मूड में नहीं हैं. हाल ही में एक ब्रांड कैंपेन के लिए शूटिंग की है. साथ ही अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ के लिए कुछ जबरदस्त एक्शन सीन की शूटिंग करने वाली हैं. जिसे पूरी सेफ्टी के साथ पूरा किया जाएगा. एटली की फिल्म फिलहाल तय शेड्यूल के हिसाब से ही आगे बढ़ रही है. साथ ही प्रोडक्शन का काम भी उसी हिसाब से चल रहा है, जैसा प्लान हुआ था.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply