Thursday, April 23, 2026
Entertainment

Gabru Update: गबरू की रिलीज फिर टली, मई में नहीं आएंगी सनी देओल की फिल्म, अब नई डेट पर सस्पेंस

Sunny Deol Film Gabru Postponed: सनी देओल की फिल्म गबरू को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन एक बार फिर फिल्म की रिलीज डेट टलती नजर आ रही है। पहले जहां फिल्म को मार्च में रिलीज करने की योजना थी, वहीं बाद में इसे मई में शिफ्ट किया गया। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक मई का प्लान भी बिगड़ गया है। बताया जा रहा है कि 8 मई की रिलीज डेट पर मेकर्स की नजर थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 की जबरदस्त पकड़ के चलते फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

Gabru Update: गबरू की रिलीज फिर टली, मई में नहीं आएंगी सनी देओल की फिल्म, अब नई डेट पर सस्पेंस
Gabru Update: गबरू की रिलीज फिर टली, मई में नहीं आएंगी सनी देओल की फिल्म, अब नई डेट पर सस्पेंस

इन दिनों ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिससे कई फिल्मों के रिलीज शेड्यूल पर असर पड़ा है। सिर्फ ‘गबरू’ ही नहीं, बल्कि भूत बंगला और ‘टॉक्सिक’ जैसी फिल्मों को भी अपनी रिलीज डेट में बदलाव करना पड़ा है। मेकर्स का मानना है कि ऐसे माहौल में फिल्म को रिलीज करने पर उसे पर्याप्त स्क्रीन और दर्शक नहीं मिल पाएंगे।

कब रिलीज होगी गबरू

फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार ‘गबरू’ अब जून के आखिर या जुलाई 2026 के पहले हफ्ते में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। फिल्म का पहला कट तैयार किया जा रहा है और मेकर्स जल्द ही सही समय देखकर इसे रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

सनी देओल की व्यस्त शेड्यूल

इन दिनों अपनी अन्य फिल्मों में भी व्यस्त हैं। हाल ही में उनकी फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज हो चुकी है, जबकि ‘लाहौर 1947’ और ‘इक्का’ जैसी बड़ी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं। इसके अलावा वह एंटोनी नाम की एक्शन फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा में हैं और जल्द ही मुंबई लौटेंगे, जिसके बाद ‘गबरू’ की नई रिलीज डेट पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

सलमान खान के कैमियो से बढ़ा क्रेज

‘गबरू’ को लेकर दर्शकों में उत्साह का एक बड़ा कारण का कैमियो भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के लिए कुछ खास सीन और एक गाना शूट किया है, जो फिल्म के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है। बार-बार टल रही रिलीज के चलते फैंस जरूर निराश हो सकते हैं, लेकिन मेकर्स सही समय पर फिल्म को रिलीज कर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करना चाहते हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply