Viral

Viral Mock Interview Video: AC तेज करने की मांग पड़ी भारी, उम्मीदवार के उड़ गए होश

Funny Interview Video : नौकरी का इंटरव्यू सुनते ही कई उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो जाती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक मजेदार वीडियो लोगों को हंसी से लोटपोट कर रहा है।

Viral Mock Interview Video: AC तेज करने की मांग पड़ी भारी, उम्मीदवार के उड़ गए होश
Viral Mock Interview Video: AC तेज करने की मांग पड़ी भारी, उम्मीदवार के उड़ गए होश

यह वीडियो किसी असली इंटरव्यू का नहीं, बल्कि मनोरंजन के लिए बनाया गया एक मॉक इंटरव्यू है। वीडियो में एक उम्मीदवार इंटरव्यू रूम में बैठा नजर आता है और गर्मी लगने पर बड़ी विनम्रता से पैनल से एयर कंडीशनर (AC) तेज करने की गुजारिश करता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharatinlast8hr🇮🇳 (@bharatinlast8hr)

AC तेज करने की मांग पड़ी भारी

उम्मीदवार की यह साधारण मांग अचानक मुश्किल सवाल में बदल जाती है। पैनल सदस्य AC तेज करने के बजाय उससे पूछते हैं कि एयर कंडीशनर आखिर काम कैसे करता है। यह सवाल सुनते ही उम्मीदवार हैरान रह जाता है और जवाब नहीं दे पाता।

इसके बाद वह कहता है कि AC बंद कर दीजिए और सिर्फ पंखा चला दीजिए। लेकिन यहां भी पैनल उसे नहीं छोड़ता और दूसरा सवाल दाग देता है कि भारत में पंखों में तीन ब्लेड क्यों होते हैं, जबकि कुछ देशों में चार ब्लेड वाले पंखे लगाए जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें :

वायरल वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

यह सुनते ही उम्मीदवार को समझ आ जाता है कि अब वह फंस चुका है। आखिर में वह हाथ जोड़कर कहता है, “सर, पंखा भी बंद ही कर दीजिए।” यही डायलॉग लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है।

वीडियो प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इसे खूब शेयर कर रहे हैं। पर कई लोगों ने कमेंट किया कि इंटरव्यू में छोटी बात भी कभी-कभी बड़े सवाल में बदल जाती है। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे वीकेंड का सबसे मजेदार वीडियो बताया।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply