Entertainment

Vidya Balan On Riteish Deshmukh: अभिषेक बच्चन ने बताया छोटा भाई, तो विद्या बालन बोलीं- रितेश मेरा भाई नहीं है

Raja Shivaji Trailer Launch Event: रितेश देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और जेनेलिया डिसूजा जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का सोमवार को मुंबई में ट्रेलर लॉन्च किया गया. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में तमाम सितारे नज़र आए. रितेश ने इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है. साथ ही उन्होंने इस फिल्म का डायरेक्शन भी किया है. रितेश ही वो शख्स थे, जिन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े स्टार को इस मराठी फिल्म से जोड़ा. ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिषेक और संजय दत्त ने रितेश को अपना छोटा भाई बताया. लेकिन विद्या बालन ने कहा कि रितेश उनका भाई नहीं है. उन्होंने ऐसा क्यों कहा? आइए जानते हैं.

Vidya Balan On Riteish Deshmukh: अभिषेक बच्चन ने बताया छोटा भाई, तो विद्या बालन बोलीं- रितेश मेरा भाई नहीं है
Vidya Balan On Riteish Deshmukh: अभिषेक बच्चन ने बताया छोटा भाई, तो विद्या बालन बोलीं- रितेश मेरा भाई नहीं है

‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान संजय दत्त ने कहा कि मेरा छोटा भाई है और उसकी बात मेरे लिए एक लकीर जैसी है. उन्होंने कहा कि मैंने फिल्म करने के दौरान काफी एंजॉय किया. वहीं अभिषेक बच्चन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं पहली बार ट्रेलर देखा, रितेश मुबारक हो तुम्हें, मेरे रोंगटे खड़े हो गए…मेरे लिए इस फिल्म का हिस्सा बनना गर्व की बात है.”

“ये हमारे छोटे भाई हैं”

अभिषेक आगे कहते हैं, “जैसा संजू सर ने कहा, ये हमारे छोटे भाई हैं.” अभिषेक ने कहा कि ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इमोशन है. उन्होंने कहा कि मैंने आज तक मराठी सिनेमा में इस स्केल की फिल्म नहीं देखी है. उन्होंने ये भी कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि रितेश कुछ मांगे और मैं न बोल दूं.

विद्या बालन ऐसा क्यों बोलीं?

इवेंट के दौरान विद्या बालन ने हल्के फुल्के अंदाज़ में कहा, “अभिषेक ने कहा छोटा भाई है मेरा, मेरा नहीं है.” विद्या की इस बात पर सभी ज़ोर से हंसने लगते हैं और रितेश भी प्यार से उन्हें आकर गले लगाते हैं. आगे विद्या कहती हैं, “पर दोस्त जरूर है.” इस दौरान विद्या ने ये भी बताया कि जब उन्हें पता चला कि रितेश शिवाजी महाराज पर फिल्म बना रहे हैं तो वो भी इसमें काम करना चाहती थीं.

बाद में रितेश खुद विद्या बालन के घर गए और उन्होंने विद्या को फिल्म की पूरी कहानी सुनाई. विद्या ने कहा, “उन्होंने आकर मुझे कहानी सुनाई. मैं बड़े ध्यान से सुन रही थी. मैंने कहा कि मैं थोड़ा सोच कर बताती हूं. क्योंकि मैं ज्यादा उत्सुकता नहीं दिखाना चाहती थी. ताकि उनको पता न चल जाए कि मैं ही इंतजार कर रही थी कि वो आए. वो घर से निकले और मैंने उनको फोन किया कि हां मैं कर रही हूं.”

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply