Banaras Water Fountain Heatwave : उत्तर प्रदेश के बनारस में अप्रैल 2026 की भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने के बाद प्रशासन ने राहत देने के लिए खास इंतजाम किए हैं।

शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में जापानी तकनीक आधारित मिस्ट कूलिंग सिस्टम और वॉटर फाउंटेन लगाए गए हैं। इन व्यवस्थाओं से स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और बाहर से आने वाले पर्यटकों को गर्मी से राहत मिल रही है। प्रशासन का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ऐसे और कदम भी उठाए जा सकते हैं।
View this post on Instagram
बनारस के बाजार में लगा मिस्ट कूलिंग सिस्टम
सबसे ज्यादा भीड़ वाले गोदौलिया मार्केट, दशाश्वमेध रोड और गंगा द्वार के आसपास मिस्ट फैन लगाए गए हैं। इन मशीनों से पानी की हल्की बौछार निकलती है, जिससे आसपास का कम महसूस होता है और लोगों को ठंडक मिलती है।
इसके अलावा में श्रद्धालुओं के लिए जर्मन हैंगर, शामियाने, कूलर और मिस्ट फैन लगाए गए हैं। मंदिर परिसर में लाइन में खड़े लोगों को इससे काफी राहत मिल रही है।
ये खबर भी पढ़ें :
पर्यटकों ने इन व्यवस्थाओं की तारीफ की
शहर के अन्य व्यस्त इलाकों जैसे मलदहिया, लंका और चौकाघाट चौराहों पर भी हरे पर्दे (ग्रीन शीट्स) लगाने का काम शुरू किया गया है, ताकि राहगीरों को तेज धूप से बचाया जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन का यह कदम काफी उपयोगी है और इससे रोजमर्रा की जिंदगी में राहत मिली है। पर्यटकों ने भी इन व्यवस्थाओं की तारीफ की है। भीषण गर्मी के बीच यह पहल लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है।





