Entertainment

Varanasi Exclusive Video Update: महेश बाबू के फैंस को झटका… भारत में नहीं दिखेगा ‘वाराणसी’ का एक्सक्लूसिव वीडियो, करना होगा इंतजार

Varanasi Exclusive Video Update: भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्तर पर पहुंचाने की कोशिशें लगातार तेज हो रही हैं और इसी कड़ी में एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है. हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा एक खास वीडियो मैक्सिको में ऑर्गेनाइज बड़े पॉप-कल्चर इवेंट CCXP Mexico में दिखाया गया है, लेकिन इस अपडेट ने भारतीय फैंस को जितना एक्साइटेड किया था, अब नई खबर ने उन्हें उतना ही निराश भी कर दिया है.

Varanasi Exclusive Video Update: महेश बाबू के फैंस को झटका… भारत में नहीं दिखेगा ‘वाराणसी’ का एक्सक्लूसिव वीडियो, करना होगा इंतजार
Varanasi Exclusive Video Update: महेश बाबू के फैंस को झटका… भारत में नहीं दिखेगा ‘वाराणसी’ का एक्सक्लूसिव वीडियो, करना होगा इंतजार

को पहले से ही इंडियन सिनेमा की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में गिना जा रहा है. फिल्म में सुपरस्टार लीड रोल में नजर आने वाले हैं, जबकि और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार निभा रहे हैं. इस बड़े प्रोजेक्ट को ग्लोबल लेवल पर प्रमोट करने के लिए टीम ने जैसे इंटरनेशनल इवेंट को चुना, जहां फिल्म से जुड़ी एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन्स फुटेज दिखाई गई. इस वीडियो को देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अभी उन्हें और इंतजार करना पड़ेगा.

राजामौली ने लोगों से की बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इवेंट में दिखाया गया ये खास कंटेंट सिर्फ वहीं मौजूद लोगों तक रहेगा और इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस इवेंट में निर्माता एसएस कार्तिकेय मौजूद रहे, जबकि एसएस राजामौली ने वीडियो मैसेज के जरिए दर्शकों से बातचीत की. इस दौरान फिल्म के स्केल और विजन को लेकर जानकारी शेयर की गई. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उस एक्सक्लूसिव वीडियो को लेकर हुई, जिसे देखने के बाद वहां मौजूद लोगों ने फिल्म के ग्रैंड लेवल की तारीफ की.

दर्शकों के लिए है निराशा

लेकिन भारतीय दर्शकों के लिए निराशा की बात ये रही कि ये फुटेज फिलहाल ऑनलाइन रिलीज नहीं की जाएगी. राजामौली इस फिल्म को ग्लोबल सिनेमैटिक इवेंट के तौर पर पेश करने की तैयारी में हैं. यही वजह है कि फिल्म की प्रमोशन रणनीति भी इंटरनेशनल लेवल पर बनाई जा रही है. CCXP Mexico में इवेंट इसी दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे साफ है कि मेकर्स ‘वाराणसी’ को सिर्फ भारतीय फिल्म नहीं, बल्कि इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए तैयार कर रहे हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply