Bhooth Bangla Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने अपने कलेक्शन के पेस को मेंटेन रखा है और अपनी कमाई से आलोचकों की चुप्पी तोड़ दी है. इस फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो चुके हैं और दूसरे सैटरडे को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है जो इस फिल्म के लिए किसी सरप्राइज पैकेज से कम नहीं है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. जिस तरह की उछाल इस फिल्म को मिल रही है उससे ये संभावना लगाई जा सकती है कि अब इसे 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कुछ ज्यादा समय नहीं लगेगा.

काफी समय से सोलो एक्टर के तौर पर अक्षय कुमार की फिल्में बढ़िया कमाई के लिए तरस रही थीं. लेकिन अब एक्टर की इस फिल्म के कलेक्शन ने सारा समीकरण बदल दिया है. दिग्गज के साथ उनका कोलाबोरेट करना भी उनकी सक्सेस की वजह माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि भूत बंगला फिल्म ने रिलीज के 9 दिनों में भारत में कितने कमा लिए हैं और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना गया है.
भूत बंगला ने भारत में कितने कमाए?
भूत बंगला फिल्म की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में दो गुनी उछाल देखने को मिली है. इस फिल्म ने 9वें दिन धमाकेदार कलेक्शन कर के दिखाया है और 10.75 करोड़ रुपये का कलसेक्शन कर लिया है. इस लिहाज से फिल्म की 9 दिनों की कुल कमाई 100.90 करोड़ रुपये की हो गई है. फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 120.10 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म का बजट भी कई रिपोर्ट्स के मुताबिक इतना ही बताया जा रहा है.
–
कितना रहा भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?
भूत बंगला फिल्म की बात करें तो वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी ये फिल्म और भी आगे है और आने वाले वक्त में कुछ और भी बड़े कमाल कर के दिखा सकती है. फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने विदेशों से ही 9वें दिन 4 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इससे इस फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 41.50 करोड़ रुपये का हो चुका है. इस लिहाज से फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 161.60 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म तेजी से 200 करोड़ की ओर बढ़ रही है वहीं उम्मीद तो अब ऐसी लगाई जा रही है कि ये फिल्म अपने लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में 250 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकती है.





