जब चाय या कॉफी को पकाया जाता है तो ये तापमान 100 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. मग या कप में चाय का टेंपरेचर 90 से 95 डिग्री आ जाता है. अगर इस तापमान पर भी चाय को पिया जाए तो इससे हमारे फूड पाइप को नुकसान पहुंचता है. लगातार ये आदत बनी रहे तो कैंसर होने के आसार भी बन सकते हैं. ये यूनाइटेड किंगडम में की गई एक रिसर्च में सामने आया है, जिसमें फूड पाइप के डैमेज होने से इसोफेगल कैंसर का खतरा बढ़ता है. ये रिसर्च करीब 10 लाख लोगों पर की गई है और इसके मुताबिक गर्मगर्म चाय/कॉफी को पीने से कैंसर हो जाने का खतरा हो सकता है.

इस स्टडी को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में किया गया और इसे पर पब्लिश किया गया. चलिए आपको बताते हैं कि रिसर्च में और क्याक्या सामने आया है और हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
कितने तापमान पर चाय को पीना सही?
इस रिसर्च में 977282 महिलाएं और पुरुषों को शामिल किया गया. चाय और कॉफी के अलावा ये लोग रूटीन में 4 और ड्रिंक्स पीया करते थे. रिसर्च कहती है कि हमें गर्म चीज को 65 डिग्री सेल्सियस पर पीना चाहिए. अगर ये इससे ज्यादा तापमान पर है तो शरीर को नुकसान झेलना पड़ सकता है.
यूके के कैंसर रिसर्चर्स कहते हैं कि गर्म पेय को ठंडा होने के लिए कितनी देर छोड़ना चाहिए, इसका सटीक समय बताना मुश्किल है. शोधकर्ता कहते हैं कि किसी भी गर्म चीज को तब तक ठंडा होने दे जब तक उसे पीने में कंफर्ट फील न हो. इसे बहुत ज्यादा गर्म पीने से बचें.
रिसर्च के मेन रिसर्चर डॉक्टर केरेन पेपियर कहते हैं कि साउथ अमेरिका में की गई एक स्टडी में भी ज्यादा गर्म पेय और फूड पाइप के कैंसर के बीच ऐसा ही कनेक्शन सामने आया था. इस जगह पर लोग बहुत ज्यादा गर्म हर्बल टी पीते हैं. शोधकर्ता के मुताबिक अभी इस पर और रिसर्च करने की जरूरत है.
दूसरी रिसर्च में क्या सामने आया
इसके अलावा एक दूसरी रिसर्च भी की गई जिसमें 118 वयस्क शामिल थे. इन लोगों ने अलगअलग टेंपरेचर वाली ब्लैक कॉफी पी. रिजल्ट में सामने आया कि ज्यादातर लोगों को 70 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा टेंपरेचर वाली कॉफी बहुत गर्म लगी. वैसे कुछ कप बनाने वाले निर्माता सजेस्ट करते हैं कि चलतेफिरते पीने वाली कॉफी के लिए 49 से 60 डिग्री सेल्सियस तापमान बेस्ट है.
शोधकर्ताओं के मुताबिक हर अगर बहुत ज्यादा गर्म ड्रिंक को पीना बंद कर दिया जाए तो फूड पाइप कैंसर के हर 10 मामलों से से करीब 1 से 2 मामलों को रोका जा सकता है. बता दें कि भोजन नली के कैंसर के लक्षणों में सीने में जलन, अपच, गले या सीने में दर्द और वजन कम होना शामिल हो सकते हैं.