गुरुवार, 13 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी ने कसी कमर, बल्लेबाजी में सिर्फ डिफेंस पर दे रहे जोर​ | कैब जल्दी चाहिए तो टिप देने का खेल खत्म! सरकार का बड़ा आदेश​ | UP Rishwat: बदायूं में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, ₹12 हजार रिश्वत लेते बिजली विभाग के 2 कर्मचारी गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Rishwat: बदायूं में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, ₹12 हजार रिश्वत लेते बिजली विभाग के 2 कर्मचारी गिरफ्तार​

UP Rishwat: बदायूं में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बरेली की भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने जरीफनगर के 33/11 बिजली घर पर दो कर्मचारियों को ₹12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदेवा राम , जो टीजी2 के पद पर तैनात है, […]

UP Rishwat: बदायूं में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बरेली की भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने जरीफनगर के 33/11 बिजली घर पर दो कर्मचारियों को ₹12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदेवा राम , जो टीजी2 के पद पर तैनात है, और मानक चंद्र , जो संविदा लाइनमैन है, के रूप में हुई है।

क्या है मामला 

बताया गया है कि मोहम्मदपुर कुड़ई निवासी सर्वेश कुमार के खेत में ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। आरोप है कि नया ट्रांसफार्मर लगवाने और विद्युत बिल माफी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर दोनों कर्मचारियों ने उनसे ₹12 हजार की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने मामले की जांच की और ट्रैप की कार्रवाई की। 13 अगस्त को करीब 3:12 बजे टीम ने जरीफनगर बिजली घर में दोनों आरोपियों को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें:

कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सहसवान कोतवाली लाया गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY