UP Rajya Sabha Election 2026: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है।

राज्य की सभी 10 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 8 और समाजवादी पार्टी के 2 उम्मीदवार शामिल हैं। किसी अन्य प्रत्याशी के मैदान में नहीं होने के कारण चुनाव में मतदान की जरूरत नहीं पड़ी।
#WATCH | Delhi: BJP National General Secretary Smriti Z Irani says, “Today, democracy has given a fitting reply to mobocracy—specifically in the context of the Rajya Sabha elections in Uttar Pradesh. We are all delighted by the news of the BJP workers’ victory. BJP workers also… pic.twitter.com/IlB71r00YD
— ANI October 9, 2026
नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने सभी 10 उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की। इस तरह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की सभी सीटों पर बिना मतदान के ही उम्मीदवारों का निर्वाचन हो गया।
BJP के ये 8 उम्मीदवार बने राज्यसभा सदस्य
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों में से 8 पर BJP के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। पार्टी की ओर से निर्वाचित उम्मीदवारों के नाम हैं:
विद्यासागर सोनकर
प्रियंका सिंह रावत
गोपी कृष्ण पांडे
धर्मपाल सिंह
राधाकांत ओझा
प्रकाश पाल
रामप्रताप सिंह चौहान
श्रुति गंगवार
सपा के 2 उम्मीदवार भी निर्विरोध निर्वाचित
समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार भी बिना मुकाबले राज्यसभा पहुंच गए हैं। इनमें प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी शामिल हैं। इस तरह उत्तर प्रदेश की सभी 10 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन के साथ चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है।