: के में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के चुनाव के लिए 23 अक्टूबर 2026 को वोटिंग होगी। इस दिन वोट डालने वाले पात्र कर्मचारियों को स्पेशल अवकाश दिया जाएगा।

23 अक्टूबर की स्पेशल छुट्टी का आदेश
23 अक्टूबर को वोटिंग
भारत निर्वाचन आयोग के शेड्यूल के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी।
वोट डालने वाले कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी
जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लखनऊ जिले के ऐसे कर्मचारी, जो स्नातक हैं और इन निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता हैं, उन्हें वोट डालने के लिए 23 अक्टूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। ये स्पेशल छुट्टी सिर्फ लखनऊ जिले के वोट डालने के लिए पात्र कर्मचारियों के लिए है।
विभागों को जारी किए निर्देश
ये आदेश उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की 13 अक्टूबर 2026 को जारी विज्ञप्ति के आधार पर जारी हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें:
क्या होता है विधान परिषद चुनाव ?
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्यों को चुनने के चुनाव को MLC इलेक्शन कहते हैं। इसमें विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक सीटों के लिए प्रतिनिधि चुने जाते हैं। स्नातक सीट पर वोट डालने के लिए संबंधित क्षेत्र की वोटर लिस्ट में नाम होना जरूरी है। इसी तरह शिक्षक सीट पर वही वोट डाल सकते हैं, जो संबंधित शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट में शामिल हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: