सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
रिलायंस जियो सिर्फ टेलीकॉम नहीं! जानिए क्यों ब्रोकरेज मान रहे हैं AI और होम ब्रॉडबैंड को Jio IPO का असली ‘ग्रोथ लीवर’​ | Noida Traffic Alert: नोएडा में दशहरे पर ट्रैफिक अलर्ट, घर से निकलने से पहले देख लें डायवर्जन रूट; एडवाइजरी जारी​ | इन जर्मन गाड़ियों पर आया ₹90,000 का डिस्काउंट, दिवाली तक रहेगा ऑफर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IVF कराने का है प्लान? इलाज शुरू करने से पहले लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव​

आज के समय में कई कपल्स को मातापिता बनने में परेशानी होती है. ऐसे में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन उम्मीद की एक किरण बनकर सामने आया है. हालांकि, आईवीएफ की सफलता सिर्फ इलाज पर निर्भर नहीं करती, बल्कि महिला की उम्र, फर्टिलिटी हेल्थ और दूसरी बीमारियों जैसे कई फैक्टर भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे […]

आज के समय में कई कपल्स को मातापिता बनने में परेशानी होती है. ऐसे में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन उम्मीद की एक किरण बनकर सामने आया है. हालांकि, आईवीएफ की सफलता सिर्फ इलाज पर निर्भर नहीं करती, बल्कि महिला की उम्र, फर्टिलिटी हेल्थ और दूसरी बीमारियों जैसे कई फैक्टर भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे में आईवीएफ की तैयारी के दौरान हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी हो सकता है. सही खानपान, पर्याप्त नींद, फिजिकली एक्टिव रहना और स्ट्रेस को कम करने जैसी आदतें शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती हैं.

क्रिस्टा आईवीएफ की डॉ. निधि सहरावत के मुताबिक, आईवीएफ की तैयारी के दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी है. हालांकि, लाइफस्टाइल में बदलाव करने से आईवीएफ की सफलता की गारंटी नहीं मिलती.

डाइट में शामिल करें फल, सब्जियां और प्रोटीन

आईवीएफ की तैयारी कर रहे कपल्स को अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए. खाने में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, नट्स और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें. बैलेंस डाइट शरीर को जरूरी पोषक तत्व देती है और पूरी हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है. इसके अलावा, बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड, शुगर ड्रिंक्स और पोषण की कमी वाली चीजों का सेवन सीमित रखना बेहतर है. किसी खास डाइट या सप्लीमेंट को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.

रोजाना करें हल्की एक्सरसाइज

फिजिकली एक्टिव रहना भी आईवीएफ की तैयारी का एक जरूरी हिस्सा है. रोजाना टहलना, हल्की एक्सरसाइज या योग जैसी एक्टिविटी वेट कंट्रोल करने और फिजिकल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं. हालांकि, बहुत ज्यादा मेहनत वाली एक्सरसाइज शुरू करने से बचें. खासकर आईवीएफ के दौरान दवाएं चल रही हों, तो एक्सरसाइज की सही मात्रा के बारे में डॉक्टर से पूछें.

नींद पूरी करें, तनाव से बचने की कोशिश करें

आईवीएफ का इलाज कई कपल्स के लिए इमोशनली चैलेंज हो सकता है. इलाज के दौरान उम्मीद और चिंता के कारण तनाव महसूस होना नॉर्मल है. ऐसे में रोजाना पूरी नींद लेना, मेडिटेशन, हल्का योग करना और परिवार के साथ समय बिताना मददगार हो सकता है. अगर तनाव लगातार बना रहता है, तो काउंसलर या मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लेना भी एक विकल्प है.

पीसीओएस और थायराइड की जांच कराएं

कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकती हैं. महिलाओं में पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम , थायराइड संबंधी गड़बड़ी और एंडोमेट्रियोसिस जैसी सिचुएशन प्रेगनेंसी कंसीव करने में परेशानी पैदा कर सकती हैं. इसलिए आईवीएफ शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह के अनुसार जरूरी जांच कराना जरूरी है. अगर पहले से कोई बीमारी है, तो उसका सही मैनेजमेंट भी जरूरी है. पुरुषों की फर्टिलिटी की जांच करना भी उतना ही अहम है, क्योंकि गर्भधारण में परेशानी के पीछे पुरुषों से जुड़े कारण भी हो सकते हैं.

आईवीएफ की सफलता को लेकर रखें सही उम्मीदें

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना शरीर को इलाज के लिए तैयार करने में मदद कर सकता है, लेकिन इससे आईवीएफ कामयाब हो जाए ये जरूरी नहीं है. महिला की उम्र, एग्स और शुक्राणुओं की क्वालिटी, भ्रूण का विकास और दूसरी हेल्थ सिचुएशन भी रिजल्ट पर असर डालती हैं. डॉ. निधि सहरावत के मुताबिक, आईवीएफ की तैयारी के दौरान डॉक्टर से कांटेक्ट में रहना और उनकी एडवाइस को फॉलो करना जरूरी है. हर कपल की स्थिति अलग होती है, इसलिए इलाज और लाइफस्टाइल में बदलाव भी व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार होने चाहिए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY