रविवार, 20 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UGC के खिलाफ आगरा में उबाल, ट्रैक्टर मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, हुई झड़प​ | क्या मृत्यु के बाद भी भूख-प्यास लगती है? गरुड़ पुराण में बताया गया है श्राद्ध-तर्पण से जुड़ा रहस्य​ | नई Scorpio के लिए तैयार हो जाइए! सब-4 मीटर मॉडल में क्या होगा अलग, जानें डिजाइन से केबिन तक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

भारत का ब्रिक्स देशों में बड़ा धमाका! अप्रैल-अगस्त में 34 प्रतिशत बढ़ा निर्यात, ड्रैगन बना सबसे बड़ा खरीदार​

चालू वित्त वर्ष 202627 के पहले पांच माह के दौरान चीन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और रूस को भारत का निर्यात 34 फीसदी बढ़कर 19.9 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया. इस वृद्धि में चीन को भेजे जाने वाले सामान में 39 प्रतिशत की तेजी का मुख्य रूप से योगदान रहा. इससे भारत के निर्यात विस्तार […]

चालू वित्त वर्ष 202627 के पहले पांच माह के दौरान चीन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और रूस को भारत का निर्यात 34 फीसदी बढ़कर 19.9 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया. इस वृद्धि में चीन को भेजे जाने वाले सामान में 39 प्रतिशत की तेजी का मुख्य रूप से योगदान रहा. इससे भारत के निर्यात विस्तार के लिए ब्रिक्स समूह के बढ़ते महत्व का पता चलता है. एक अधिकारी ने कहा कि भारत जैसेजैसे ब्रिक्स समूह के साथ अपनी भागीदारी गहरी कर रहा है, सबसे मजबूत रफ्तार इसके फाउंडर मेंबर्स चीन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और रूस की ओर से देखने को मिल रही है.

मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका से मिलकर बने ब्रिक्स का विस्तार 2024 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब को शामिल करके किया गया था, जबकि इंडोनेशिया 2025 में इसमें शामिल हुआ. इसके अलावा बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, मलेशिया, नाइजीरिया, थाइलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम पिछले साल ब्रिक्स के भागीदार देश बने.

सरकार ने जारी किए एक्सपोर्ट के आंकड़े

  1. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इन चार प्रमुख ब्रिक्स अर्थव्यवस्थाओं को होने वाला निर्यात 34 प्रतिशत बढ़ा है, जो अप्रैलअगस्त, 202526 के 14.9 अरब डॉलर से बढ़कर अप्रैलअगस्त, 202627 में 19.9 अरब डॉलर हो गया.
  2. भारत के कुल निर्यात में इन चार देशों की हिस्सेदारी चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में बढ़कर 9.2 प्रतिशत हो गई, जो 202526 की समान अवधि में 8.1 प्रतिशत थी.
  3. प्रमुख ब्रिक्स देशों में चीन सबसे बड़ा योगदानकर्ता बनकर उभरा. वित्त वर्ष 202627 के पहले पांच महीनों में चीन को भारतीय निर्यात 39 प्रतिशत बढ़कर 9.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया.
  4. दक्षिण अफ्रीका के मामले में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई और इस अवधि में वहां होने वाला निर्यात 58 प्रतिशत बढ़ा. ब्राजील और रूस ने भी क्रमशः 13 प्रतिशत और 11 प्रतिशत की स्थिर दो अंक की वृद्धि बनाए रखी.
  5. अधिकारी ने कहा कि अप्रैलअगस्त, 202627 के दौरान जापान को भारत का निर्यात 43 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3.43 अरब डॉलर पर पहुंच गया.
  6. इसी प्रकार, इटली को भारत का निर्यात चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में 30 प्रतिशत बढ़कर 3.92 अरब डॉलर हो गया, जो अप्रैलअगस्त, 202526 में 3.02 अरब डॉलर था.दक्षिण कोरिया को होने वाला निर्यात 22 प्रतिशत बढ़कर 3.21 अरब डॉलर रहा.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY