: में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने योगी के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा, ‘योगी साहब जब सांसद थे तो रो रहे थे। मुझसे तब किसी ने पूछा कि योगी क्यों रो रहे हैं? मैंने कहा ऐसे ही रोते हैं। मुख में राम, बगल में छुरी।’ खड़गे के इस बयान के बाद यूपी की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।

खड़गे संविधान दिवस के मौके पर के ‘संविधान बचाओ’ कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं को गठबंधन के मुद्दे पर भी नसीहत दी। उन्होंने साफ कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार लानी है और बीजेपी को चुनौती देनी है, तो सभी नेताओं को मिलकर काम करना होगा। आपसी मतभेद और एकदूसरे के खिलाफ बयानबाजी से पार्टी और गठबंधन दोनों को नुकसान हो सकता है।
इमरान मसूद को दी नसीहत, बोले जोश के साथ काम भी जरूरी
“कम बोलो, काम ज्यादा करो”— लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसद इमरान मसूद का जिक्र करते हुए संगठन में मिलकर काम करने पर जोर दिया।
खड़गे ने कहा कि वह इमरान मसूद को अक्सर टीवी पर सुनते हैं, जहां वह बड़े जोश से अपनी बात रखते हैं। उन्होंने संसद में पार्टी का पक्ष… pic.twitter.com/yXpHeovZkN
— Bansal News Official November 26, 2026
कांग्रेस अध्यक्ष ने सांसद इमरान मसूद का जिक्र करते हुए उनके अंदाज की तारीफ की, लेकिन साथ ही उन्हें गठबंधन की मर्यादा में रहने की सलाह भी दी। खड़गे ने कहा, ‘हमारे इमरान मसूद हैं, रोज टीवी पर सुनता हूं, जरा जोश के साथ बात करते हैं। लेकिन हमें बातों से ज्यादा काम भी करना है। इसलिए जितना हम लोग मिलकर काम करेंगे, उतना ही आगे बढ़ेंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं को समझाया कि चुनाव में जीत के लिए केवल बयानबाजी काफी नहीं है। सभी को एकजुट होकर जमीन पर काम करना होगा। खड़गे ने कहा कि अंदरूनी झगड़ों के बीच चुनाव जीतना मुश्किल हो जाता है। गठबंधन में शामिल सभी दलों और नेताओं को एकदूसरे का सम्मान करना चाहिए।
अजय राय और लोकसभा चुनाव का भी किया जिक्र
खड़गे ने पिछले लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कड़ी चुनौती दी थी। खड़गे ने तंज कसते हुए कहा कि अजय राय थोड़े से चूक गए, नहीं तो प्रधानमंत्री को गुजरात जाकर बैठना पड़ता।
ये भी पढ़ें:
संविधान मार्च को नहीं मिली अनुमति, पुलिस ने की बैरिकेडिंग
खड़गे के लखनऊ दौरे के दौरान कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च को लेकर भी विवाद देखने को मिला। कांग्रेस ने संविधान दिवस पर मार्च निकालने की तैयारी की थी, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद पार्टी ने कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया। खड़गे के कार्यक्रम से रवाना होने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालने की कोशिश की। पार्टी के मुताबिक, मार्च को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने पहले से ही तीन स्तर की बैरिकेडिंग कर रखी थी। कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। बाद में उन्हें इको गार्डन ले जाकर छोड़ दिया गया।
2027 चुनाव से पहले गठबंधन की एकजुटता पर जोर
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन और सीटों को लेकर चर्चाएं जारी हैं। ऐसे समय में खड़गे का पार्टी नेताओं को एकजुट रहने और सहयोगी दलों के खिलाफ बयानबाजी से बचने का संदेश अहम माना जा रहा है। उन्होंने साफ संकेत दिया कि बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में आपसी तालमेल और साझा रणनीति जरूरी होगी।
ये भी पढ़ें: