मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक धमाके के बाद अब पाकिस्तान से टक्कर का इंतजार, सेमीफाइनल में हो सकता है आमना-सामना​ | ये गठबंधन धर्म का पालन नहीं… सपा के उम्मीदवार घोषित करने पर इमरान मसूद नाराज​ | छह साल का सफर अब होगा खत्म, आखिरी टेस्ट से पहले भावुक हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच ल्यूक रोंची, भारतीय गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजों की तारीफ की​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ये गठबंधन धर्म का पालन नहीं… सपा के उम्मीदवार घोषित करने पर इमरान मसूद नाराज​

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार घोषित करने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद नाराज बताए जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, बेहट और सहारनपुर में सपा द्वारा उम्मीदवार घोषित करने के एकतरफा फैसले पर इमरान मसूद ने कहा कि ये गठबंधन धर्म का पालन नहीं है. वे इस बारे में कांग्रेस आलाकमान […]

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार घोषित करने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद नाराज बताए जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, बेहट और सहारनपुर में सपा द्वारा उम्मीदवार घोषित करने के एकतरफा फैसले पर इमरान मसूद ने कहा कि ये गठबंधन धर्म का पालन नहीं है. वे इस बारे में कांग्रेस आलाकमान से बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सहारनपुर की पांचों विधानसभा सीटों को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

इमरान मसूद, बेहट और सहारनपुर विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने पर अड़े हैं. इस बीच उन्होंने अखिलेश यादव के 26 सीट के साथ किए ट्वीट को लेकर भी नाराजगी जताई है. इमरान मसूद ने साफ कहा कि सपा को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सीधा जवाब दिया जाएगा. अभी वह कांग्रेस आलाकमान का इंतजार कर रहे हैं. उसके बाद अपना रूख सार्वजनिक करेंगे.

यह खबर अभीअभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां .

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY