: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 202526 के लिए पात्र कर्मचारियों को 30 दिन का तदर्थ बोनस देने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। बोनस खाते में जमा की जाएगी।

त्योहार से ठीक पहले मिले इस तोहफे से सरकारी कर्मचारियों के बीच खुशी है। सरकार के इस फैसले का लाभ अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों के साथसाथ शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों में काम करने वाले पात्र कर्मचारियों को भी मिलेगा।
बोनस का 25% नकद, 75% PF खाते में जमा होगा
सरकार की ओर से जारी शासनादेश में बोनस भुगतान की प्रक्रिया भी स्पष्ट कर दी गई है। इसके मुताबिक, पात्र कर्मचारियों को मिलने वाली कुल बोनस राशि का 25 प्रतिशत हिस्सा नकद दिया जाएगा। वहीं, शेष 75 प्रतिशत रकम उनके भविष्य निधि खाते में जमा की जाएगी इस व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को त्योहार के दौरान खर्च के लिए कुछ रकम हाथ में मिलेगी, जबकि बाकी राशि भविष्य की बचत के तौर पर सुरक्षित रहेगी।
ये भी पढ़ें:
रिटायर कर्मचारियों को मिलेगी पूरी रकम
योगी सरकार ने सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों और जल्द रिटायर होने वाले पात्र कर्मियों को भी राहत दी है। ऐसे कर्मचारियों को बोनस की पूरी राशि नकद दी जाएगी। यानी उन्हें बोनस का 75 प्रतिशत हिस्सा PF खाते में जमा होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस फैसले से उन कर्मचारियों को भी सीधा फायदा मिलेगा, जो नौकरी से रिटायर हो चुके हैं या निर्धारित अवधि में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
दैनिक वेतनभोगियों को भी मिलेगा बोनस
सरकार ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी बोनस के दायरे में शामिल किया है। इनके लिए अधिकतम 1,184 रुपये बोनस देने का प्रावधान किया गया है। इससे नियमित कर्मचारियों के अलावा इस श्रेणी में काम करने वाले कर्मियों को भी दिवाली से पहले आर्थिक मदद मिलेगी। दिवाली से पहले योगी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के विभिन्न विभागों और संस्थानों में काम करने वाले पात्र कर्मचारियों को राहत मिलने वाली है। अब शासनादेश के अनुसार बोनस भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
ये भी पढ़ें: