शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
AUS vs ENG T20: ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, एक साथ बाहर हुए दो तेज गेंदबाज़; 6 फीट 8 इंच लंबे खिलाड़ी को मिली जगह​ | चोर, भिखारी… Bigg Boss 20 में राशन चोरी पर भिड़े Love Gill और Yung DSA​ | शोरूम जाने से पहले देखें नई लिस्ट, Kia ने Seltos, Carens Clavis और Sonet के कई वेरिएंट बंद किए!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

शोरूम जाने से पहले देखें नई लिस्ट, Kia ने Seltos, Carens Clavis और Sonet के कई वेरिएंट बंद किए!​

भारतीय बाजार में किआ सबसे ज्यादा गाड़ियों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है. अभी के समय में वाहन निर्माता कंपनी Sonet, Syros, Carens Clavis और Seltos जैसी लोकप्रिय गाड़ियां बेचती है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किआ ने Seltos, Carens Clavis और Sonet की वेरिएंट लिस्ट को फिर से तैयार करते हुए […]

भारतीय बाजार में किआ सबसे ज्यादा गाड़ियों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है. अभी के समय में वाहन निर्माता कंपनी Sonet, Syros, Carens Clavis और Seltos जैसी लोकप्रिय गाड़ियां बेचती है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किआ ने Seltos, Carens Clavis और Sonet की वेरिएंट लिस्ट को फिर से तैयार करते हुए कई ट्रिम्स को मार्केट से हटा दिया है.

हालांकि कंपनी ने इस छंटनी की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन Kia India की वेबसाइट पर ये बदलाव साफ देखे जा सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि कम मांग वाले वेरिएंट्स को बाहर कर कंपनी ग्राहकों के लिए सही मॉडल चुनना ज्यादा आसान और सीधा बनाना चाहती है.

Seltos के कौनसे वेरिएंट बंद हुए?

सबसे पहले की बात करें, तो कंपनी ने 1.5लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आने वाले सभी iMT गियरबॉक्स वेरिएंट्स को पूरी तरह बंद कर दिया है. लॉन्च के समय यह कॉम्बिनेशन HTE , HTK और HTK में उपलब्ध था, लेकिन अब ये तीनों ट्रिम्स लिस्ट से बाहर हो चुके हैं.

iMT के बाद अब 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन खरीदने वालों के पास सिर्फ 7स्पीड DCT गियरबॉक्स का ही ऑप्शन बचा है. इसके अलावा, बिना ADAS वाले स्टैंडर्ड X Line वेरिएंट्स को भी बंद कर दिया गया है यानी NA पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और टर्बो डीजल वाले स्टैंडर्ड X Line ट्रिम्स अब नहीं मिलेंगे.

Carens Clavis में क्या बदला?

Seltos के उलट, में 1.5L टर्बो इंजन से iMT गियरबॉक्स पूरी तरह नहीं हटाया गया है, बल्कि केवल HTX टर्बो पेट्रोल iMT वेरिएंट को बंद किया गया है. अब यह इंजनगियरबॉक्स कॉम्बिनेशन सिर्फ HTX+ ट्रिम में ही मिलेगा. वहीं, डीजल रेंज में बेस मॉडल HTE 1.5L डीजल MT बंद होने के बाद अब डीजल लाइनअप की शुरुआत HTE ट्रिम से होगी. आपको बता दें, कि इसी साल मार्च में किआ ने Carens Clavis ICE के GT Line और X Line वर्जन के साथ कुछ अपडेटेड ट्रिम्स भी उतारे थे. इन्हीं में शामिल 1.5L टर्बो पेट्रोल DCT वाला HTX A वेरिएंट जो क्लैविस का सबसे किफायती ADAS मॉडल था अब बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है.

Sonet के वेरिएंट्स में कटौती

कंपनी की सबकॉम्पैक्ट एसयूवी Sonet में भी मुख्य बदलाव 1.0लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आने वाले iMT गियरबॉक्स में हुआ है. पहले मिलने वाले HTK+ टर्बो पेट्रोल iMT और HTX टर्बो पेट्रोल iMT वेरिएंट्स को अब बंद कर दिया गया है. इस बदलाव के बाद Sonet में 1.0L टर्बो पेट्रोल iMT का ऑप्शन केवल HTK और HTK+ ट्रिम्स तक ही सीमित रह गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY