शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
बैंक में पड़ा पैसा बना सकता है आपको गरीब! जानिए क्या है छिपा हुआ नुकसान​ | राम भक्तों के खून से सना है समाजवादी पार्टी का इतिहास… गोरखपुर में सीएम योगी का बड़ा हमला​ | अभी अभीः देश में इथेनॉल वाले पेट्रोल पर बडी खबर, मोदी सरकार ने किया ये ऐलान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

बच्चे की हाई एजुकेशन के लिए EPFO से कितना निकाल सकते हैं पैसा, ये है नियम​

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन दुनिया की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा संस्थाओं में से एक है. यह कर्मचारियों को शादी, उच्च शिक्षा, घर खरीदने या बनाने जैसी बड़ी जरूरतों के लिए अपने पीएफ खाते में जमा रकम का एक हिस्सा निकालने की सुविधा देता है. इसके अलावा गंभीर बीमारी, बेरोजगारी और अन्य विशेष परिस्थितियों में भी […]

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन दुनिया की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा संस्थाओं में से एक है. यह कर्मचारियों को शादी, उच्च शिक्षा, घर खरीदने या बनाने जैसी बड़ी जरूरतों के लिए अपने पीएफ खाते में जमा रकम का एक हिस्सा निकालने की सुविधा देता है. इसके अलावा गंभीर बीमारी, बेरोजगारी और अन्य विशेष परिस्थितियों में भी पीएफ से पैसा निकाला जा सकता है.

पीएफ से कितने प्रकार की निकासी की जा सकती है?

जिन लोगों का पैसा पीएफ खाते में जमा होता है, वे मुख्य रूप से तीन तरह की निकासी कर सकते हैं:

  • पीएफ फाइनल सेटलमेंट
  • पीएफ आंशिक निकासी
  • पेंशन निकासी लाभ

शिक्षा के लिए निकाल सकते हैं पैसा

ईपीएफओ के नियमों के अनुसार, सदस्य अपनी या अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के खर्च के लिए पीएफ खाते से कर्मचारी के कुल अंशदान का 50 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं. यह सुविधा 10वीं कक्षा के बाद की पढ़ाई के लिए उपलब्ध है.

पीएफ का पैसा कैसे निकालें?

कर्मचारी पीएफ निकासी की प्रक्रिया ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों तरीकों से शुरू कर सकते हैं. ऑफलाइन प्रक्रिया के लिए कॉम्पोजिट क्लेम फॉर्म या कॉम्पोजिट क्लेम फॉर्म जमा करना होता है. वहीं ऑनलाइन निकासी के लिए कर्मचारी EPFO पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने पर पीएफ निकासी का दावा तेजी से निपटाया जाता है और पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने करोड़ों खाताधारकों के लिए बड़ा डिजिटल बदलाव लाने की तैयारी में है.EPFO3.0 प्लेटफॉर्म के तहत जल्द ही कर्मचारी अपने पीएफ खाते का पैसा सीधे UPI ऐप और EPF से जुड़े ATM के जरिए निकाल सकेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सुविधा जून के आखिर तक शुरू हो सकती है. केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया भी पहले संकेत दे चुके हैं कि इस नई व्यवस्था की घोषणा जल्द की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY