शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR में आज से महंगी हो जाएगी CNG, ₹3.89 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी​ | UGC NET 2026 Result: यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी, 84 विषयों के नतीजे घोषित, 3 विषयों का रिजल्ट रोका गया​ | डैंड्रफ और हेयर फॉल एक साथ हो रहा है तो क्या करें? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UGC NET 2026 Result: यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी, 84 विषयों के नतीजे घोषित, 3 विषयों का रिजल्ट रोका गया​

UGC NET 2026 Result: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार देर रात जारी कर दिया गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने फिलहाल 84 विषयों के नतीजे घोषित किए हैं। परीक्षा में शामिल कैंडीडटेस अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट और स्कोरकार्ड UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। […]

UGC NET 2026 Result: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार देर रात जारी कर दिया गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने फिलहाल 84 विषयों के नतीजे घोषित किए हैं। परीक्षा में शामिल कैंडीडटेस अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट और स्कोरकार्ड UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। कैंडीडटेस अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें UGC NET का स्कोरकार्ड

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर दिए गए UGC NET June 2026 Score Card लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा। इसमें कैंडीडटेस अपने विषयवार अंक और परीक्षा से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। भविष्य में जरूरत के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

3 विषयों का रिजल्ट अभी नहीं हुआ जारी

NTA ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के रिजल्ट फिलहाल रोक दिए हैं। इन तीनों विषयों की परीक्षा तकनीकी कारणों से दोबारा आयोजित की जा रही है।

इन विषयों की रीएग्जाम 9 और 10 सितंबर 2026 को होगी। दोबारा परीक्षा पूरी होने के बाद इन विषयों के कैंडीडटेस का रिजल्ट जारी किया जाएगा। फिलहाल इन विषयों के कैंडीडटेस लॉगिन करने की कोशिश करेंगे तो उन्हें इनवैलिड एप्लीकेशन नंबर या पासवर्ड से जुड़ा मैसेज दिखाई दे सकता है।

असिस्टेंट प्रोफेसर और JRF के लिए जरूरी

UGC NET परीक्षा के जरिए कैंडीडटेस को विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता मिलती है। वहीं परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैंडीडटेस जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए पात्र होते हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद अब कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स और ईसर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। कटऑफ जारी होने के बाद कैंडीडटेस अपनी कैटेगरी और विषय के अनुसार अपनी क्वालिफाइंग स्थिति देख सकेंगे।

फाइनल आंसरकी भी हुई जारी

NTA ने शुक्रवार को ही UGC NET जून 2026 की फाइनल आंसरकी भी जारी की थी। 84 विषयों के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। कैंडीडटेस फाइनल आंसरकी से अपने उत्तरों का मिलान कर परीक्षा में प्राप्त संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY