शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR में आज से महंगी हो जाएगी CNG, ₹3.89 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी​ | UGC NET 2026 Result: यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी, 84 विषयों के नतीजे घोषित, 3 विषयों का रिजल्ट रोका गया​ | डैंड्रफ और हेयर फॉल एक साथ हो रहा है तो क्या करें? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Moradabad News: रक्षाबंधन पर राखी बंधवाकर लौट रहा परिवार नदी में गिरा, महिला की मौत… 3 का रेस्क्यू​

Moradabad News: मुरादाबाद में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ. ससुराल से राखी बंधवाकर लौट रहा एक परिवार गांगन नदी में हादसे का शिकार हो गया. अस्थाई पुल से उतरते समय बाइक अनियंत्रित होकर गहरे पानी में जा गिरी. हादसे में पति और दो बच्चों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि महिला […]

Moradabad News: मुरादाबाद में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ. ससुराल से राखी बंधवाकर लौट रहा एक परिवार गांगन नदी में हादसे का शिकार हो गया. अस्थाई पुल से उतरते समय बाइक अनियंत्रित होकर गहरे पानी में जा गिरी. हादसे में पति और दो बच्चों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि महिला और उसका 2 साल का बेटा तेज बहाव में बह गए. करीब तीन घंटे की तलाश के बाद महिला को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मासूम बच्चे की तलाश अभी जारी है.

अस्थाई पुल से उतरते ही बिगड़ा बाइक का संतुलन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी अनिल जाटव अपनी पत्नी किरण और तीन बच्चों प्रियांशु, काफिया और केशव के साथ रक्षाबंधन पर कुंदरकी के नानपुर स्थित अपनी ससुराल गए थे. राखी बंधवाने के बाद पूरा परिवार बाइक से घर लौट रहा था. शाम करीब 6 बजे परिवार गांगनपुर से मलगद्दा जाने वाले रास्ते पर पहुंचा. मझोला इलाके में गांगन नदी पर बने अस्थाई पुल को पार करने के बाद ढलान पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई. देखते ही देखते बाइक नदी के गहरे पानी में जा गिरी.

ये भी पढे़ं

चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों ने शुरू किया बचाव

बाइक नदी में गिरते ही परिवार के लोगों में चीखपुकार मच गई. आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से अनिल जाटव और उनके दो बच्चों प्रियांशु व काफिया को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, अनिल की पत्नी किरण और उनका 2 साल का बेटा केशव तेज बहाव में बह गए. इसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गई.

3 घंटे बाद नदी से मिली महिला

हादसे की सूचना मिलते ही मंझोला पुलिस और खदाना चौकी की टीम मौके पर पहुंची. करीब 20 से 25 स्थानीय गोताखोरों ने नदी में उतरकर महिला और बच्चे की तलाश शुरू की. लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने किरण को नदी से बाहर निकाल लिया. उनकी हालत गंभीर थी, इसलिए उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

2 साल के केशव की तलाश जारी

किरण के मिलने के बाद अब पूरा फोकस 2 साल के मासूम केशव को तलाशने पर है. तेज बहाव और अंधेरा होने के बावजूद राहत एवं बचाव टीम ने तलाशी अभियान जारी रखा है. हादसे की सूचना के बाद 23 बटालियन PAC का बाढ़ राहत दल भी मौके पर पहुंचा. PAC की 9 सदस्यीय टीम ने नदी में नाव उतारकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. PAC टीम के प्रभारी मोहित सांगवान के मुताबिक, स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर नदी के अलगअलग हिस्सों में बच्चे की तलाश की जा रही है.

रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं

रक्षाबंधन पर परिवार के साथ खुशियां मनाकर लौट रहे अनिल के परिवार के लिए यह हादसा बड़ी त्रासदी बन गया. एक तरफ पत्नी की मौत का दुख है तो दूसरी ओर 2 साल के मासूम बेटे के लापता होने से परिवार की चिंता बढ़ गई है. फिलहाल पुलिस और राहत दल की टीमें बच्चे की तलाश में जुटी हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY