सोमवार, 13 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी… कृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा की तारीख तय, हरिद्वार से संतों का बड़ा ऐलान​ | Pregnancy Health Tips: फोलिक एसिड ही नहीं….प्रेगनेंसी में ये पोषक तत्व भी हैं जरूरी, एक्सपर्ट ने बताया​ | Ashadha Amavasya 2026: 13 या 14 जुलाई? जानें Bhaumvati Amavasya की सही Date और पूजन विधि​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: CBI जांच की मांग पर ट्रस्ट को नोटिस, सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट​

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सोमवार को सुनवाई शुरू हुई. सुनवाई के दौरान ही कोर्ट ने SIT से जांच के मामले में अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट तलब किया है. रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में जमा करने को कहा गया है. कोर्ट में हिंदू धर्मपरिषद् की […]

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सोमवार को सुनवाई शुरू हुई. सुनवाई के दौरान ही कोर्ट ने SIT से जांच के मामले में अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट तलब किया है. रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में जमा करने को कहा गया है. कोर्ट में हिंदू धर्मपरिषद् की याचिका समेत कुल 4 याचिकाओं पर सुनवाई हो रही है. धर्मपरिषद् की ओर से सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चंदा चोरी की जांच की मांग की गई है.

सीजेआई सूर्यकांत की अगुवाई वाली 3 सदस्यीय बेंच सुनवाई कर रही है. सुनवाई के शुरुआत में ही एसजी ने कहा कि राज्य प्राधिकार मामले की जांच कर रही हैं, लेकिन कोर्ट ने राम मंदिर ट्रस्ट को नोटिस जारी कर दिया. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी से अब तक की जांच का स्टेटस रिपोर्ट तलब किया है.फिलहाल कोर्ट की ओर से केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस नहीं जारी किया, क्योंकि एसजी ने कहा कि हम कोर्ट की पूरी मदद करेंगे.

सुप्रीम कोर्ट से रखी गईं ये मांगें

CJI सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच कुल 4 याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है. शेष 2 अलगअलग याचिकाओं में पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है, जबकि तीसरी याचिका में सीबीआई की विशेष जांच टीम से जांच और सबूतों को सुरक्षित रखने और मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन की फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की गई है.

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच जरूरी है. इन याचिकाओं में वकील नरेंद्र कुमार गोस्वामी की तरफ से दायर एक रिट याचिका, अजय कुमार राय और आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह की याचिका भी शामिल है.

SC की निगरानी में हो जांचः कांग्रेस

इस बीच कांग्रेस ने भी राम मंदिर के लिए चंदा चोरी करने की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की. कांग्रेस के प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने इसे आस्था के नाम पर लूट वाला मामला करार दिया.

उपाध्याय ने जयपुर में कहा, “भगवान राम के नाम पर जुटाई गई निधि भाजपाआरएसएस के लिए राजनीतिक लूट का साधन बन गई है. यह केवल आर्थिक घोटाला नहीं है. यह दुनियाभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और भावनाओं के साथ किया गया घोर विश्वासघात है.” साथ ही विपक्ष राम मंदिर के चंदा प्रबंधन व्यवस्था में कथित आर्थिक अनियमितताओं की न्यायिक जांच की मांग कर रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY