शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
PCB : पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, 38 को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट​ | अढ़ाई दिन का झोपड़ा से नाग पहाड़ तक…पुष्कर मेला देखने जा रहे तो ये जगहें भी घूम आए​ | दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट से पहले विवाद और हाई अलर्ट: चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने मोटेरा थाने में दर्ज कराई शिकायत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Tulsi Vivah: भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के पूजन से शुरू होंगे सभी मांगलिक कार्य, जानें कब होगी पूजा​

हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। हालांकि इस बार तुलसी विवाह की तारीख को लेकर इस बार लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कहीं पर 20 नवंबर तो कहीं पर 21 नवंबर को तुलसी विवाह मनाने की बात की जा […]

हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। हालांकि इस बार तुलसी विवाह की तारीख को लेकर इस बार लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कहीं पर 20 नवंबर तो कहीं पर 21 नवंबर को तुलसी विवाह मनाने की बात की जा रही है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर तुलसी विवाह का पर्व कब मनाया जाएगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको तुलसी विवाह की तारीख, पूजन विधि और महत्व आदि के बारे में…

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक इस बार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरूआत 21 नवंबर की सुबह 06:31 मिनट से शुरू होगी। वहीं अगले दिन यानी की 22 नवंबर की सुबह 04:56 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर 21 नवंबर 2026 को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शाम को गोधूलि बेला में शाम 05:25 बजे से 05:52 मिनट तक तुलसी विवाह की रस्म अदा करना शुभ होगा।

ऐसे करें तुलसी विवाह

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। फिर तुलसी के गमले के चारों ओर गन्ने के चार तने लगाकर मंडप तैयार करें। वहीं इसके आसपास रंगोली बनाएं और दीपक जलाएं। अब एक साफ चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं और भगवान शालिग्राम को स्थापित करें। फिर मां तुलसी को लाल चुनरी लगाएं और श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। इसके बाद देवी तुलसी और भगवान शालिग्राम को हल्दी लगाएं और कलावे या पवित्र वस्त्र से दोनों का गठबंधन करें।

इसके बाद देवी तुलसी और शालिग्राम को धूप, दीप, फूल, अक्षत और चंदन लगाकर विधिविधान से पूजा करें। फिर श्रीहरि विष्णु को तुलसी दल और मौसमी फलों का भोग लगाएं। विवाह की रस्मों के दौरान मंगल गीत गाएं और रस्मों को पूरा करें। इस दौरान श्रीहरि के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें। अंत में देवी तुलसी और भगवान शालिग्राम की आरती करें और श्रद्धानुसार परिक्रमा करके परिवार की सुखशांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।

शुरू होंगे मांगलिक कार्य

देवोत्थान एकादशी को भगवान श्रीहरि के योगनिद्रा से जागने का पर्व के रूप में मनाया जाता है। इसके साथ ही कार्तिक माह के चातुर्मास की समाप्ति होगी। वहीं धार्मिक परंपरा में इस अवसर पर गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरूआत होती है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY