अगर आप रेसिंग ट्रैक जैसा एक्सपीरियंस देने वाली दमदार सुपरबाइक्स को पसंद करते हैं, तो ट्रायम्फ की नई पेशकश आपका दिल जीत सकती है. ब्रिटिश टूव्हीलर कंपनी Triumph ने दुनियाभर के बाइक लवर्स को बड़ा तोहफा देते हुए अपनी नई सुपरबाइक Triumph Street Triple 798 Moto2 Edition को लॉन्च कर दिया है. वालेंसिया मोटोजीपी में लॉन्च की गई यह सुपरबाइक कंपनी के स्टैंडर्ड मॉडल का ज्यादा दमदार और ट्रैकफोकस्ड अवतार है. खास बात यह है कि इस बाइक की सिर्फ 1,000 यूनिट्स ही बेची जाएंगी, यानी हर किसी के लिए इसे खरीद पाना आसान नहीं होगा. आइए जानते हैं इस सुपरबाइक के फीचर्स और कीमत…

Triumph Street Triple 798 Moto2 Edition ने एंट्री ले लिया है. इस सुपरबाइक को कंपनी ने Valencia MotoGP के दौरान पेश किया. यह बाइक खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार की गई है, जो स्ट्रीट राइडिंग के साथ ट्रैक पर भी बाइक चलाना पसंद करते हैं. नई Moto2 Edition को कंपनी ने Street Triple 798 RS के आधार पर तैयार किया है, लेकिन इसमें इंजन से लेकर सस्पेंशन और डिजाइन तक कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं.
Street Triple 798 Moto2 Edition में Triumph ने 798cc का तीन सिलेंडर इंजन दिया है. यह इंजन 133 bhp की पावर और 86 Nm का टॉर्क पैदा करता है. वहीं पुराने Moto2 Edition में 765cc का इंजन कंपनी ने दिया है, जो 128 bhp की पावर और 80 Nm का टॉर्क जनरेट करता था. यानी नई बाइक में पावर और टॉर्क कंपनी ने बढ़ा दिया है. इसके साथ ही Triumph का दावा है कि नए इंजन में पूरे RPM रेंज में लगभग 10 फीसदी ज्यादा टॉर्क मिलेगा.
सस्पेंशन और ब्रेकिंग में भी बदलाव
Triumph की इस सुपरबाइक में 43mm के पूरी तरह एडजस्ट होने वाले Ohlins NIX30 अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क्स भी कंपनी ने दिए हैं. इसके साथ ही पीछे की ओर Ohlins STX46 शॉक एब्जॉर्बर भी दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए इसमें Brembo Hypure के 4 पिस्टन वाले कैलिपर्स और 310mm के ड्यूल फ्लोटिंग डिस्क भी मिलते हैं. इसमें क्लिप ऑन हैंडलबार और बैक साइड सेट किए गए फुटपेग भी मिलते हैं. इन बदलावों की वजह से राइडर को ज्यादा स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन मिलती है.
पहले से हल्की हुई बाइक
का वजन 181 किलोग्राम है. यह 798 RS के मुकाबले 2 किलोग्राम और पुराने Moto2 Edition के मुकाबले 7 किलोग्राम हल्की है. यानी कंपनी ने इस सुपरबाइक को हल्का बनाया है. वजन ज्यादा न हो, इसके लिए इमसें लिथियम आयन बैटरी और कार्बन फाइबर के कई पार्ट्स का भी इस्तेमाल किया गया है. इनमें हेडलाइट सराउंड, फ्रंट मडगार्ड, हील गार्ड और बेली पैन शामिल हैं.
फीचर्स और डिजाइन भी खास
Triumph की इस सुपरबाइक में 7 इंच का टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले मिलता है. साथ ही इसमें Apple CarPlay और Android Auto का वायरलेस सपोर्ट भी दिया गया है. इसके अलावा क्रूज कंट्रोल, कॉर्नरिंग लाइट्स और इमरजेंसी डीसिलरेशन वार्निंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं.
राइडिंग के लिए इसमें सात मोड मिलते हैं. इनमें Eco, Rain, Road, Sport, Track और दो कस्टम राइडर मोड शामिल हैं. साथ ही लॉन्च कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
कितनी है कीमत?
अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर Triumph के इस सुपरबाइक की कीमत कितनी है. इस सवाल का जवाब है कि Triumph Street Triple 798 Moto2 Edition की कीमत 15,525 पाउंड रखी गई है. वहीं भारतीय रुपये में यह कीमत लगभग 18.90 लाख रुपये होती है. बाइक की प्रीबुकिंग शुरू हो चुकी है. इसकी डिलीवरी मई 2027 से शुरू होने की उम्मीद है.