रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
मार्गशीर्ष माह में शंख पूजा से मिलता है अश्वमेध यज्ञ का फल, जानिए सही विधि​ | शादी की जिद में हैवानियत: घर में घुसकर युवती पर फेंका तेजाब, बचाने आए मां-बाप पर भी जानलेवा हमला, हालत गंभीर​ | Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर विपक्ष की लामबंदी तेज, DMK और शरद पवार को साधने चेन्नई-मुंबई जाएंगे खड़गे-राहुल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर विपक्ष की लामबंदी तेज, DMK और शरद पवार को साधने चेन्नई-मुंबई जाएंगे खड़गे-राहुल​

: परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA में सहमति बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की कवायद में जुटा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी आज DMK प्रमुख एमके स्टालिन और NCP प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे। इस […]

: परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA में सहमति बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की कवायद में जुटा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी आज DMK प्रमुख एमके स्टालिन और NCP प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे। इस दौरे में सोनिया गांधी के भी शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस नेतृत्व पहले चेन्नई में स्टालिन से बातचीत करेगा और फिर मुंबई पहुंचकर शरद पवार से मुलाकात करेगा।

पहले चेन्नई में स्टालिन से होगी मुलाकात

तय कार्यक्रम के मुताबिक, कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व सुबह करीब 11 बजे दिल्ली से रवाना होगा और दोपहर 2 बजे चेन्नई पहुंचेगा। यहां मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं DMK प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे। इस बैठक का मुख्य एजेंडा परिसीमन बिल पर विपक्षी दलों के बीच साझा रणनीति तैयार करना बताया जा रहा है। कांग्रेस की कोशिश है कि दक्षिण भारत के क्षेत्रीय दलों को इस मुद्दे पर एक मंच पर लाया जाए।

मुंबई में शरद पवार से मिलेगी कांग्रेस की टीम

चेन्नई के बाद कांग्रेस नेता मुंबई के लिए रवाना होंगे। यहां NCP प्रमुख शरद पवार के साथ अहम बैठक प्रस्तावित है। जानकारी के मुताबिक, शरद पवार पिछले तीन दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता उनसे अस्पताल में ही मुलाकात करेंगे।राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के रात करीब 8:30 बजे अस्पताल पहुंचने का कार्यक्रम है। दोनों पक्षों के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत हो सकती है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी इन बैठकों में शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

परिसीमन बिल पर क्यों है विपक्ष को आपत्ति?

परिसीमन का मतलब लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं और सीटों का नए सिरे से निर्धारण करना है। देश में लोकसभा सीटों का मौजूदा बंटवारा 1971 की जनगणना के आधार पर तय व्यवस्था से जुड़ा है। इस पर लगी संवैधानिक रोक 2026 के बाद खत्म होने का प्रावधान है। इस मुद्दे पर दक्षिण भारतीय राज्यों की ओर से चिंता जताई जा रही है। खासकर तमिलनाडु की सत्तारूढ़ DMK का मानना है कि अगर नई जनगणना के आधार पर परिसीमन किया गया, तो जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दक्षिणी राज्यों का लोकसभा में प्रतिनिधित्व प्रभावित हो सकता है। विपक्षी दलों की आशंका है कि अधिक आबादी वाले उत्तर भारतीय राज्यों में सीटों की संख्या बढ़ने से संसद में दक्षिणी राज्यों की हिस्सेदारी कम हो सकती है। इसी मुद्दे को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA में चर्चा चल रही है।

ये भी पढ़ें:

विपक्षी एकजुटता की कोशिश

परिसीमन के मुद्दे पर कांग्रेस अब क्षेत्रीय दलों के साथ बातचीत के जरिए साझा रुख तैयार करना चाहती है। चेन्नई और मुंबई में होने वाली इन बैठकों को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। कांग्रेस की कोशिश है कि संसद में इस मुद्दे पर विपक्ष एकजुट होकर अपनी बात रखे।

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY