शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
जसप्रीत बुमराह ने अचानक क्यों बदला गेंदबाजी एक्शन? नया अंदाज देखकर फैंस हैरान, क्या विकेट लेने की है नई रणनीति?​ | यूपी में INDIA से ज्यादा NDA में सीट शेयरिंग का पेच! BJP के चार सहयोगियों ने बढ़ाई टेंशन​ | एडवेंचर राइडिंग को पसंद करने वालों के लिए Ducati की नई बाइक लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Delimitation Bill Update: विशेष सत्र से पहले मोदी सरकार का बड़ा दांव, आरक्षण और परिसीमन बिल का रास्ता साफ​

Delimitation Bill Update: संसद के विशेष सत्र की शुरुआत से पहले ही आरक्षण विधेयक और परिसीमन के मुद्दे पर दक्षिण भारत की सियासत में हलचल तेज हो गई है। मोदी सरकार ने 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक के रास्ते में अब तक दक्षिण […]

Delimitation Bill Update: संसद के विशेष सत्र की शुरुआत से पहले ही आरक्षण विधेयक और परिसीमन के मुद्दे पर दक्षिण भारत की सियासत में हलचल तेज हो गई है। मोदी सरकार ने 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक के रास्ते में अब तक दक्षिण भारत की पार्टियां सबसे बड़ी अड़चन बनी हुई थीं, जिनके विरोध की वजह से अप्रैल में ये दोनों बिल पास नहीं हो पाए थे। सात महीने बाद कैबिनेट से इन विधेयकों को हरी झंडी मिल गई है, जिससे दक्षिणी राज्यों के दलों की नाराज़गी कम होती नज़र आ रही है और उनके रुख में भी बदलाव दिखने लगा है।



पार्टियों की नाराजगी भी अहम

परिसीमन के मुद्दे पर दक्षिण भारत की नाराजगी दूर करने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा दांव चला है। लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50 फीसदी इजाफे वाले संविधान संशोधन बिल पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। नए फॉर्मूले में सीटों के मौजूदा अनुपात की गारंटी देकर सरकार ने दक्षिण के क्षेत्रीय दलों की सबसे बड़ी चिंता खत्म करने की कोशिश की है। सरकार के इस कदम का असर भी दिखने लगा है—केसीआर की बीआरएस ने 24 फीसदी वाली शर्त के साथ समर्थन का ऐलान कर दिया है, तो वहीं हमेशा विरोध करने वाली डीएमके के तेवर भी अब नरम पड़ते दिख रहे हैं। डीएमके ने शर्तों के साथ परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को समर्थन देने के संकेत दिए हैं।

ये भी पढ़ें:

बीआरएस ने अपनी स्थिति साफ की 

परिसीमन को लेकर बीआरएस ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। पार्टी नेता राउल श्रीधर रेड्डी का कहना है कि बीआरएस परिसीमन के खिलाफ नहीं है, बस दक्षिण के राज्यों के हित सुरक्षित रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए 1971 की जनगणना को आधार माना जाए और लोकसभा में दक्षिणी राज्यों की 24 फीसदी हिस्सेदारी को हर हाल में कायम रखा जाए। पार्टी ने साफ किया है कि अगर यह भरोसा मिलता है, तो वह बिल के समर्थन में खड़ी होगी।

डीएमके के बदले तेवर

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर दक्षिण की सियासत में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। अब तक विरोध कर रही डीएमके के तेवर कुछ नरम पड़े हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि अगर नए बिल में राज्यों के अनुपात से छेड़छाड़ नहीं होती है, तो मसौदा देखने के बाद समर्थन पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने साफ कर दिया है कि पार्टी अपनी मुख्य मांग पर अडिग है—लोकसभा में तमिलनाडु की 7.18 फीसदी हिस्सेदारी कम नहीं होनी चाहिए। वहीं, बीआरएस की तरफ से भी 24 फीसदी हिस्सेदारी वाले फॉर्मूले पर सकारात्मक संकेत मिलने से सरकार की राह आसान होती दिख रही है।

ये भी पढ़ें:

दक्षिण भारत को साधने की तैयारी?

तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल को सबसे बड़ी चिंता यह थी कि अगर 2026 की जनगणना से परिसीमन हुआ, तो उत्तर भारत की सीटें बढ़ेंगी और दक्षिण की हिस्सेदारी घट जाएगी। अब माना जा रहा है कि दक्षिण के दलों को साधने के लिए सरकार उन्हें भरोसा दे रही है कि उनके साथ नाइंसाफी नहीं होगी। नए फॉर्मूले में सीटों की कुल संख्या को करीब 50 फीसदी बढ़ाकर 815 से 850 के आसपास करने और मौजूदा सीटों के अनुपात को सुरक्षित रखने की तैयारी है। इसके साथ ही परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाने की बात सामने आ रही है।

टीडीपी और जेडीएस पहले ही सरकार के साथ

दक्षिण भारत में टीडीपी और जेडीएस पहले से ही केंद्र सरकार के साथ हैं। कर्नाटक की जेडीएस एनडीए का हिस्सा है और केंद्र सरकार में भी शामिल है, जो पहले भी परिसीमन बिल पर सरकार के साथ खड़ी रही है। उधर, आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी भी एनडीए का अहम हिस्सा है। आंध्र में गठबंधन की सरकार चलाने के साथसाथ टीडीपी केंद्र में भी शामिल है और उसके मंत्री भी हैं। अप्रैल में जब परिसीमन और महिला आरक्षण बिल आया था, तब भी टीडीपी ने समर्थन दिया था। साथ ही, पवन कल्याण की जनसेना भी मोदी सरकार के साथ खड़ी है।

बहुमत के खुलेंगे नए रास्ते

लोकसभा से संविधान संशोधन बिल पास कराने के लिए सरकार को दोतिहाई बहुमत यानी 360 सांसदों का साथ चाहिए। अभी एनडीए के पास 319 सांसद हैं और उसे 41 वोटों की और जरूरत है। ऐसे में डीएमके के 22 सांसद और दक्षिण के बाकी क्षेत्रीय दल साथ आते हैं, तो लोकसभा ही नहीं, राज्यसभा में भी सरकार के लिए नंबर गेम साधना बेहद आसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY