मंगलवार, 28 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Justin Greaves ने रचा इतिहास: Pakistan के खिलाफ लगातार 5 Maiden Overs में झटके 5 Wickets, तोड़ा World Record​ | जब मिर्गी की दवाएं काम न करे…बच्चों में ड्रग-रेजिस्टेंट एपिलेप्सी को समझें​ | बरेली में गौरक्षक-यूट्यूबर सत्यम गौड़ पर जानलेवा हमला, दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा… ICU में लड़ रहे जिंदगी की जंग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्रह्लाद जोशी पर राहुल गांधी का हमला, बोले- दुष्कर्मियों का बचाव करने वाले को बनाया शिक्षा मंत्री​

नई दिल्ली : केंद्र सरकार में नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नए शिक्षा मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री के फैसले पर सवाल उठाए। बता दें इससे पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सदन में प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी […]

नई दिल्ली : केंद्र सरकार में नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नए शिक्षा मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री के फैसले पर सवाल उठाए। बता दें इससे पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सदन में प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी की थी। इसके बाद फिर चर्चा के दौरान हंगामा होने लगा। इसके बाद उन्होंने अपने दावों के समर्थन में का कहा कि वो सबूत पेश करेंगी। वीडियो है। तय प्रक्रिया के तहत उसे पेश करेंगी। आखिर दोनों नेताओं ने क्या कहा और विवाद क्यों बढ़ा? आइए सबकुछ विस्तार से जानते हैं…

केंद्र सरकार में नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को तीखा हमला बोला। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नए शिक्षा मंत्री को लेकर प्रधानमंत्री के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में कई लोग थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने ऐसे व्यक्ति को चुना, जो उनके अनुसार दुष्कर्म के आरोपियों का बचाव करने वाला है। राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति गलत संदेश देती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के फैसले पर भी सवाल उठाए।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत के शिक्षा मंत्री ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें भाजपा ने चुना है और जो दुष्कर्म के आरोपियों का बचाव करते हैं। इससे ज्यादा खराब बात और क्या हो सकती है। मंत्रिमंडल में इतने लोग थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने उसी व्यक्ति को चुना, जो दुष्कर्म के आरोपियों का बचाव करता है। यह काफी हैरान करने वाला फैसला है। राहुल गांधी ने अपने बयान के जरिए सीधे प्रधानमंत्री की पसंद पर सवाल उठाया और कहा कि इस नियुक्ति को लेकर गंभीर जवाबदेही होनी चाहिए।

सदन में कैसे शुरु हुआ विवाद ?
दरअसल इसकी शुरुआत प्रियंका गांधी ने की। सदन में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नया शिक्षा मंत्री चुना, एक ऐसे व्यक्ति को चुना, जिसने एक गर्भवती रेप पीड़िता के दोषियों की रिहाई पर सहमति व्यक्त की। हालांकि इस पर स्पीकर ने उनको टोका और सत्तापक्ष के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस पर आपत्ति करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने जो कहा, हमारे नए शिक्षा मंत्री पर जो टिप्पणी की, वह चरित्र हनन है एक तरीके से। हम उम्मीद नहीं करते ऐसी बातों की। इसे रिकॉर्ड से हटाया जाए।

इस तरह की भाषा का इस्तेमाल ना करें। संसद में डिबेट के स्तर को ना गिराएं। जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए। यह मानता हूं कि ऑथेंटिकेट नहीं कर सकती हैं तो माफी मांगनी चाहिए। हालांकि इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वो इसका प्रमाण उपलब्ध कर देंगी।

ससंद परिसर में आकर क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब सरकार महिलाओं के अधिकार, महिला आरक्षण और महिलाओं को आगे लाने की बात करती है, तब इस तरह की नियुक्ति गलत संदेश देती है। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह बहुत गलत संदेश है। मैं अपने दावों की पुष्टि करूंगी। उस समय का एक वीडियो मौजूद है और मैं पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए सभी सबूत जमा करूंगी। उन्होंने साफ किया कि वह अपने आरोपों के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज और वीडियो उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस नियुक्ति को लेकर गंभीर जवाबदेही होनी चाहिए।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY