बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट में बड़े फैसले, सेमीकॉन 2.0 मिशन को मंजूरी, वाराणसी में 2 एलिवेटेड कॉरिडोर बनेंगे​ | बैंकिंग शेयरों में बंपर तेजी! HDFC-SBI 2% तक उछले, बैंक निफ्टी 560 अंक चढ़ा​ | नोएडा के ममूरा में भीषण अग्निकांड, इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग से मकान में लगी आग, 2 की मौत; 50 लोगों का रेस्क्यू​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IRCTC New Website: आज लॉन्च होगी नई IRCTC वेबसाइट, टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट, AI फीचर्स से लेकर नया इंटरफेस तक मिलेंगे कई बड़े बदलाव​

IRCTC New Website Launch: भारतीय रेलवे से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन आज यानी 15 जुलाई को अपनी नई और अपग्रेडेड वेबसाइट लॉन्च करने जा रहा है। नए पोर्टल का मकसद टिकट बुकिंग को पहले से ज्यादा तेज, आसान और स्मार्ट बनाना है, ताकि […]

IRCTC New Website Launch: भारतीय रेलवे से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन आज यानी 15 जुलाई को अपनी नई और अपग्रेडेड वेबसाइट लॉन्च करने जा रहा है। नए पोर्टल का मकसद टिकट बुकिंग को पहले से ज्यादा तेज, आसान और स्मार्ट बनाना है, ताकि यात्रियों को बारबार वेबसाइट स्लो होने या क्रैश जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

अब एक मिनट में बुक होंगे 1.5 लाख टिकट

नई IRCTC वेबसाइट की सबसे बड़ी खासियत इसकी बढ़ी हुई क्षमता है। मौजूदा वेबसाइट जहां प्रति मिनट करीब 32,000 टिकट बुक कर पाती है, वहीं नया सिस्टम 1.5 लाख से अधिक टिकट प्रति मिनट बुक करने में सक्षम होगा। इसका सबसे बड़ा फायदा तत्काल टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को मिलेगा।

नया इंटरफेस, आसान बुकिंग अनुभव

नई वेबसाइट को पूरी तरह नए डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। यूजर्स को अब पहले की तुलना में ज्यादा क्लीन और यूजरफ्रेंडली इंटरफेस मिलेगा। वेबसाइट पर अनावश्यक पॉपअप और फ्लैशिंग ग्राफिक्स हटा दिए गए हैं, जिससे टिकट बुकिंग का पूरा अनुभव अधिक स्मूद होगा।

AI फीचर्स और कई स्मार्ट सुविधाएं

  1. नई वेबसाइट में कई आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं, जो टिकट बुकिंग को और आसान बनाएंगे।
  2. टिकट बुक करते समय पसंदीदा सीट चुनने का विकल्प मिलेगा।
  3. फेयर कैलेंडर की मदद से अलगअलग तारीखों का किराया एक साथ देखा जा सकेगा।
  4. वेबसाइट कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी।
  5. दिव्यांग, छात्र और मरीजों के लिए एकीकृत बुकिंग सुविधा मिलेगी।
  6. AI आधारित सुविधाओं के जरिए वेबसाइट पहले से ज्यादा स्मार्ट और तेज काम करेगी।

कैप्चा का झंझट होगा कम

यात्रियों की सबसे बड़ी शिकायतों में बारबार कैप्चा भरना भी शामिल था। नई वेबसाइट में इस प्रक्रिया को काफी सरल बनाया गया है। इसके अलावा अनावश्यक स्टेप्स भी कम किए गए हैं, जिससे टिकट बुकिंग पहले से तेज पूरी होगी।

अब एक ही स्क्रीन पर मिलेगी पूरी जानकारी

नई वेबसाइट में सीट उपलब्धता देखने का तरीका भी बदल गया है। अब यात्रियों को स्लीपर, AC3, AC2 या अन्य क्लास अलगअलग चुनकर बारबार चेक नहीं करनी पड़ेगी। सभी श्रेणियों की सीट उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिससे तुलना करना और सही विकल्प चुनना आसान होगा।

वेबसाइट अपग्रेड करने की जरूरत क्यों पड़ी?

पिछले कुछ समय से IRCTC वेबसाइट पर स्लो स्पीड, सर्वर डाउन और भारी ट्रैफिक के दौरान वेबसाइट क्रैश होने जैसी शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। खासकर तत्काल टिकट बुकिंग के समय यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। कुछ सप्ताह पहले छात्रों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इन समस्याओं की जानकारी दी थी। इसके बाद रेल मंत्री ने अधिकारियों को वेबसाइट पूरी तरह अपग्रेड करने के निर्देश दिए। लॉन्च से पहले छात्रों को नए पोर्टल का बीटा वर्जन भी दिखाया गया और उनके सुझावों को शामिल किया गया।

ये भी पढ़ें:

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

नई IRCTC वेबसाइट के जरिए यात्रियों को तेज टिकट बुकिंग, बेहतर सर्वर क्षमता, कम कैप्चा, आसान इंटरफेस, AI आधारित सुविधाएं और एक ही स्क्रीन पर सभी जरूरी जानकारी मिलेगी। रेलवे का दावा है कि इससे टिकट बुकिंग का पूरा अनुभव पहले से कहीं ज्यादा तेज, आसान और सुविधाजनक हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY