रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Akash Anand Bijnor Rally: बढ़ापुर से तान्या नागपाल होंगी बसपा प्रत्याशी, आकाश आनंद बोले- जनता फिर बनाएगी मायावती की सरकार​ | UP: 18 लोगों का गौकशी गैंग बेनकाब, महिलाएं करती थीं रेकी और घर-घर बेचती थीं मांस; 13 आरोपी गिरफ्तार​ | Delhi Crime News: कपड़े के शोरूम में युवती की गला रेतकर हत्या, चेंजिंग रूम में मिला शव; दोस्त ने ली जान!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

TMC Leader Jahangir Khan: TMC नेता जहांगीर खान के मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, फलता में अवैध निर्माण ध्वस्त​

: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जेल में बंद जहांगीर खान के फलता स्थित अवैध बहुमंजिला मकान को हटाने की प्रक्रिया जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी तरह […]

: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जेल में बंद जहांगीर खान के फलता स्थित अवैध बहुमंजिला मकान को हटाने की प्रक्रिया जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। बताया जा रहा है कि मकान के निर्माण में नियमों की अनदेखी और अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने यह कदम उठाया है। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर अधिकारियों की मौजूदगी में मकान खाली कराने के बाद उसे तोड़ने की तैयारी की गई है।

अभिषेक बनर्जी के करीबी माने जाते हैं जहांगीर खान

#WATCH | Falta, West Bengal: Administration begins demolition of illegal multistorey building of TMC leader Jahangir Khan in Falta.

Complainant, BJP Leader, Bidhan Padui, says, “Democracy has been crushed in Falta since 2018…we have been fighting against this tyranny for a… pic.twitter.com/2l6rKOP5hV

— ANI November 11, 2026

जहांगीर खान को TMC सांसद अभिषेक बनर्जी का करीबी समर्थक माना जाता है। दक्षिण 24 परगना के फलता इलाके में उनका बहुमंजिला मकान बना हुआ है। इसके निर्माण को लेकर अवैध निर्माण के आरोप सामने आए थे। इन्हीं आरोपों के आधार पर जिला प्रशासन ने मकान के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। फिलहाल जहांगीर खान जेल में बंद हैं और प्रशासन उनकी संपत्ति पर कार्रवाई कर रहा है।

ये भी पढ़ें:

बुलडोजर नहीं, मजदूरों से तोड़ा जाएगा मकान

प्रशासन ने मकान को तोड़ने के लिए अलग तरीका अपनाया है। अधिकारियों के मुताबिक, मकान के अंदर रखा फर्नीचर और अन्य सामान पहले ही बाहर निकलवा लिया गया है। अब मजदूरों की मदद से निर्माण को धीरेधीरे तोड़ा जाएगा। दरअसल, मकान तक पहुंचने वाला रास्ता काफी संकरा है। इस वजह से वहां बुलडोजर या भारी मशीनरी ले जाना संभव नहीं है। ऐसे में प्रशासन ने मजदूरों के जरिए मैनुअल तरीके से मकान तोड़ने का फैसला किया है। कार्रवाई के दौरान इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से मकान को हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। 

ये भी पढ़ें:

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY