SportsViral

Thailand Open: गोल्ड जीतने से चूके भारत के सात्विक-चिराग, 53 मिनट तक चले फाइनल में इंडोनेशियाई जोड़ी से हारे

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी ने रविवार को बैंकॉक में खेले गए फाइनल में चार चैंपियनशिप पॉइंट बचाए, लेकिन आखिर में उन्हें थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल में उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज सात्विक और चिराग को इंडोनेशिया के लियो रॉली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन से 53 मिनट तक चले मैच में 12-21 23-25 ​​से हार का सामना करना पड़ा।

Khabar Monkey

Thailand Open: गोल्ड जीतने से चूके भारत के सात्विक-चिराग, 53 मिनट तक चले फाइनल में इंडोनेशियाई जोड़ी से हारे
Thailand Open: गोल्ड जीतने से चूके भारत के सात्विक-चिराग, 53 मिनट तक चले फाइनल में इंडोनेशियाई जोड़ी से हारे

सात्विक और चिराग ने यहां 2019 और 2024 में खिताब जीता था। वे पहले गेम में लय से बाहर दिखे लेकिन दूसरे गेम में दबाव में अपनी मानसिक दृढ़ता का परिचय देते हुए मैच को निर्णायक गेम तक ले जाने के करीब पहुंच गए थे। यह भारतीय जोड़ी पिछले साल चाइना मास्टर्स और हांगकांग ओपन में भी उपविजेता रही थी। यह सात्विक और चिराग के खिलाफ इंडोनेशियाई जोड़ी की पहली जीत भी है।

इंडोनेशिया की जोड़ी 17-12 से आगे हुई

इससे पहले इन दोनों जोड़ियों के बीच खेले गए सभी चार मैच भारतीय जोड़ी ने जीते थे। चिराग को शुरुआत में अपनी सर्विस में संघर्ष करना पड़ा, जिससे भारतीय टीम 1-4 से पिछड़ गई और फिर स्कोर 7-9 हो गया। इसके बाद लियो और डेनियल ने चार अंकों की बढ़त बना ली। भारतीय खिलाड़ियों की गलतियों का फायदा उठाकर इंडोनेशिया की जोड़ी 17-12 से आगे हो गई। इसके बाद उसे आठ गेम पॉइंट मिले।

दूसरे गेम में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला

सात्विक ने एक रिटर्न को नेट में उलझा दिया जिससे लियो और डेनियल ने पहला गेम अपने नाम कर दिया। दूसरे गेम में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। डेनियल के आक्रामक स्मैश से इंडोनेशियाई टीम 5-3 से आगे हो गई। एक शानदार सर्व की बदौलत भारतीय टीम 5-5 की बराबरी पर वापसी करने में कामयाब रही और इसके बाद उसने 7-5 से मैच में पहली बार बढ़त बना ली।

19-19 पर बराबरी पर था स्कोर

इंडोनेशियाई टीम ने स्कोर 9-9 से बराबर कर लिया, लेकिन चिराग के एक शानदार शॉट और विरोधी खिलाड़ियों के एक गलत रिटर्न ने भारतीय जोड़ी को इंटरवल तक दो अंकों की बढ़त दिला दी। खेल दोबारा शुरू होने पर इंडोनेशियाई खिलाड़ियों ने स्कोर को फिर से 11-11 कर दिया। इसके बाद स्कोर 14-14 से 19-19 पर बराबरी पर था।

लियो-डेनियल पांचवें चैंपियनशिप पॉइंट पर खिताब जीतने में सफल रहे

इंडोनेशिया की टीम ने इसके बाद अपना पहला चैंपियनशिप पॉइंट हासिल किया। सात्विक और चिराग ने इसे बचाकर स्कोर 20-20 कर दिया। भारतीय जोड़ी ने इसके बाद तीन और चैंपियनशिप पॉइंट बचाए, लेकिन लियो और डेनियल पांचवें चैंपियनशिप पॉइंट पर खिताब जीतने में सफल रहे।

थाईलैंड ओपन से पीवी सिंधु बाहर, क्वार्टर फाइनल में यामागुची से हारीं

थाईलैंड ओपन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहला गेम जीतने के बाद भी पीवी सिंधु को जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची से हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply