मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Shreyas Iyer का बड़ा बयान: मुश्किल Pitch पर Abhishek Sharma और सूर्यवंशी की पारी अविश्वसनीय​ | ग्रेटर नोएडा: PNB बैंक में 35 करोड़ का घोटाला! FD तोड़कर दूसरे खातों में ट्रांसफर किए पैसे​ | फातिमा सना की जगह अब मुनीबा अली संभालेगी पाकिस्तान की कमान, आईसीसी टूर्नामेंट के लिए हुआ बड़ा बदलाव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Taj Express Train Update: ताज एक्सप्रेस के स्टेशन और समय में बदलाव, सफर से पहले जान लें नया शेड्यूल​

Taj Express Train Update: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में ताज एक्सप्रेस ट्रेन के शुरुआती और अंतिम स्टेशन में बदलाव किया जाने वाला है। अगर आप इस ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि ताज एक्सप्रेस […]

Taj Express Train Update: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में ताज एक्सप्रेस ट्रेन के शुरुआती और अंतिम स्टेशन में बदलाव किया जाने वाला है। अगर आप इस ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि ताज एक्सप्रेस पहले जिस स्टेशन से चलती थी। 1 नवंबर से दूसरे स्टेशन से उसकी यात्रा शुरु होगी। ऐसे में यात्रियों को सफर पर निकलने से पहले ट्रेन के नए स्टेशन और समय की जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए, ताकि स्टेशन पहुंचने में कोई परेशानी न हो।

अब किस स्टेशन चलेगी ताज एक्सप्रेस?

रेलवे के नए बदलाव के मुताबिक, 1 नवंबर से ताज एक्सप्रेस का संचालन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बजाय हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। इस बदलाव का ध्यान उन यात्रियों को खास तौर पर रखना होगा, जो रोजाना या अक्सर इस ट्रेन से सफर करते हैं।

ट्रेन के स्टेशन में बदलाव के साथ इसकी टाइमिंग में भी परिवर्तन किया गया है। हालांकि, झांसी रूट के अन्य स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव पहले की तरह ही रहेंगे।

क्या होगी ताज एक्सप्रेस की नई टाइमिंग?

ताज एक्सप्रेस के दोनों दिशाओं में चलने के समय में बदलाव किया गया है। ऐसे में यात्रा की योजना बनाने से पहले नई टाइमिंग जानना जरूरी है।

1. ट्रेन नंबर 12280

यह ट्रेन अब हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर पहुंचेगी। पहले यह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर पहुंचती थी।

2. ट्रेन नंबर 12279

इस ट्रेन के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय रात 9 बजकर 25 मिनट बताया गया है। पहले यह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रात 9 बजकर 5 मिनट पर पहुंचती थी।

यात्रियों को सलाह है कि सफर से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES के जरिए ट्रेन का अपडेटेड शेड्यूल जरूर जांच लें।

कब शुरू हुई थी ताज एक्सप्रेस?

ताज एक्सप्रेस का संचालन 1 अक्टूबर 1964 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ था। इस ट्रेन को दिल्ली और आगरा के बीच सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य यात्रियों को कम समय में आगरा पहुंचने और ताजमहल घूमकर उसी दिन वापस लौटने का विकल्प देना भी था।

अब रेलवे के नए बदलाव के बाद 1 नवंबर से इस ट्रेन का संचालन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से किया जाएगा।

ताज एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्री किन बातों का रखें ध्यान?

अगर आप आने वाले दिनों में ताज एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें।

1. 1 नवंबर से ट्रेन पकड़ने के लिए हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचें।
2. यात्रा से पहले ट्रेन की नई टाइमिंग और प्लेटफॉर्म की जानकारी जांच लें।
3.  झांसी रूट के अन्य स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव की जानकारी जरूरत के अनुसार चेक करें।
4.  रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप से ट्रेन का ताजा स्टेटस देख लें।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY