रविवार, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
‘राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत का अपमान बर्दाश्त नहीं, यह भारत की आन-बान-शान’, तिरंगा यात्रा में गरजे सीएम योगी​ | 2026 Maruti Brezza vs Tata Nexon: कीमत से लेकर सेफ्टी और परफॉर्मेंस तक, जानिए कौन-सी SUV है सबसे बेहतर​ | Mahesh Babu Birthday: 9 साल का ब्रेक और South Cinema का ‘बादशाह’ बनने तक का सफर, जानें अनसुने Facts​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

‘प्रिंस’ बनकर साहिल ने हिंदू युवती से की शादी, प्रेग्नेंट होने पर कर दी हत्या, 35 दिन बाद पुलिस ने कब्र से निक​

Fraud In Instagram Love Marriage:  सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुए एक प्रेम संबंध का दुखद अंत सामने आया है। प्रयागराज में एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले में 35 दिन बाद कब्र खोदकर उसका शव बाहर निकाला गया। युवती के परिजनों ने पति पर पहचान छिपाकर शादी करने और प्रताड़ना के आरोप लगाए […]

‘प्रिंस’ बनकर साहिल ने हिंदू युवती से की शादी, प्रेग्नेंट होने पर कर दी हत्या, 35 दिन बाद पुलिस ने कब्र से निक​

Fraud In Instagram Love Marriage:  सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुए एक प्रेम संबंध का दुखद अंत सामने आया है। प्रयागराज में एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले में 35 दिन बाद कब्र खोदकर उसका शव बाहर निकाला गया। युवती के परिजनों ने पति पर पहचान छिपाकर शादी करने और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

‘प्रिंस’ बनकर साहिल ने हिंदू युवती से की शादी, प्रेग्नेंट होने पर कर दी हत्या, 35 दिन बाद पुलिस ने कब्र से निक​
‘प्रिंस’ बनकर साहिल ने हिंदू युवती से की शादी, प्रेग्नेंट होने पर कर दी हत्या, 35 दिन बाद पुलिस ने कब्र से निक​

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती

मध्य प्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली गोल्डी की करीब तीन वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। परिजनों के अनुसार युवक ने अपना नाम प्रिंस बताया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और बाद में उन्होंने विवाह कर लिया। परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद युवती को पता चला कि युवक का वास्तविक नाम साहिल खान है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था।

गर्भावस्था में भी की गई मारपीट

बताया जा रहा है कि दोनों करते थे। बाद में साहिल की नौकरी सूरत में लगने पर वह पत्नी को अपने साथ ले गया। युवती की मां बेबी देवी का आरोप है कि विवाह के बाद ससुराल पक्ष इस रिश्ते से खुश नहीं था और उनकी बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। परिवार का यह भी दावा है कि युवती गर्भवती थी और उसके साथ मारपीट की जाती थी।

मौत के 35 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव

परिजनों के मुताबिक 10 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में गोल्डी की मौत हो गई। आरोप है कि मायके वालों को घटना की जानकारी नहीं दी गई और शव को दफना दिया गया। करीब एक माह बाद परिवार को बेटी की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर प्रशासन की मौजूदगी में 35 दिन बाद कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। विसरा सुरक्षित रखकर आगे की जांच की जा रही है।

एसीपी का बयान

एसीपी बारा वेदव्यास मिश्र ने बताया कि युवती के परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच जारी है। आरोपी युवक और उसके परिवार से पूछताछ की गई है। जांच पूरी होने और सभी तथ्यों के सामने आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला के माध्यम से बनने वाले रिश्तों और ऑनलाइन पहचान की सत्यता को लेकर भी कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY