SportsViral

T20 World Cup 2026: सेलेक्टर्स ने खेला इस गुमनाम प्लेयर पर दांव, अब बल्लेबाजों की खैर नहीं!

इंग्लैंड में 12 जून से वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है। इस वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें इन दिनों जमकर तैयारी कर रही हैं। भारतीय टीम भी इस वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है। इस वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने 2 मई को टीम इंडिया का ऐलान किया था। सेलेक्टर्स ने इस वर्ल्ड कप के स्क्वॉड में एक ऐसे खिलाड़ी पर दांव खेला है, जिन्होंने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू तक नहीं किया है। टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में सेलेक्शन कमिटी अक्सर अनुभवी खिलाड़ियों को मौका देती है क्योंकि ICC टूर्नामेंट्स में प्लेयर्स का अनुभव काफी मायने रखता है।

T20 World Cup 2026: सेलेक्टर्स ने खेला इस गुमनाम प्लेयर पर दांव, अब बल्लेबाजों की खैर नहीं!
T20 World Cup 2026: सेलेक्टर्स ने खेला इस गुमनाम प्लेयर पर दांव, अब बल्लेबाजों की खैर नहीं!

नंदिनी शर्मा ने नहीं खेला है अभी तक एक भी इंटरनेशनल मैच

BCCI ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में 24 साल के नंदिनी शर्मा को शामिल किया है। उन्हें चोटिल खिलाड़ी अनुष्का शर्मा की जगह इस टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। नंदिनी के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का कोई अनुभव नहीं है। उन्होंने अभी तक सिर्फ WPL में खेला है। अगर उन्हें आगामी टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलता है तो वह टीम इंडिया के लिए एक ट्रंप कार्ड साबित हो सकती हैं। उन्होंने अभी तक WPL में सिर्फ 10 मैच खेला है और वहां अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है, उनके सामने बड़े-बड़े बल्लेबाज संघर्ष करते हुए दिखे हैं।

WPL 2026 में कैसा रहा नंदिनी शर्मा का प्रदर्शन?

WPL 2026 में नंदिनी शर्मा दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थी। इस सीजन उन्होंने 10 मैचों में बॉलिंग करते हुए 17 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 18.58 का और इकॉनमी रेट 8.31 का रहा। वह इस WPL सीजन में एक बार पांच विकेट हॉल लेने में भी कामयाब रही थी। उन्‍होने गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में हैट्रिक लगाते हुए पांच विकेट लिए थे। वह चंडीगढ़ की सीनियर महिला टीम, नार्थ जोन और इंडिया बी का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

14 जून को होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच

अगर सब कुछ सही रहा तो नंदिनी को टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान से खेलेगी। यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच में ही नंदिनी अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकती हैं। अब देखना ये होगा कि इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है। इससे पहले 2024 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।

Khabar Monkey

यह भी पढ़ें

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply