DharamViral

परमा एकादशी से ज्येष्ठ पूर्णिमा तक…जून में कब मनाए जाएंगे कौन से व्रत-त्योहार, ये रही पूरी लिस्ट

Vrat Tyohar June 2026 List: साल का छठा महीना जून कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा। धार्मिक नजरिए से जून 2026 बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। जून माह में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव के चलते भी जून का महीना काफी ज्यादा खास रहने वाला है। जून की शुरुआत ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि से होने जा रही है और इसकी समाप्ति के साथ ही आषाढ़ महीने की शुरुआत होगी। जून 2026 ज्येष्ठ पूर्णिमा, विभुवन संकष्टी समेत कई महत्वपूर्ण त्योहार और व्रत पड़ेंगे। जून में कौन-कौन से व्रत-त्योहार कब पड़ेंगे, यहां आप पूरी लिस्ट देख सकते हैं। 

Khabar Monkey

परमा एकादशी से ज्येष्ठ पूर्णिमा तक...जून में कब मनाए जाएंगे कौन से व्रत-त्योहार, ये रही पूरी लिस्ट
परमा एकादशी से ज्येष्ठ पूर्णिमा तक…जून में कब मनाए जाएंगे कौन से व्रत-त्योहार, ये रही पूरी लिस्ट
तारीख (Date)  दिन (Day)  व्रत-त्योहार (Festival)
3 जून 2026 बुधवार विभुवन संकष्टी
7 जून 2026 रविवार अधिक भानु सप्तमी
8 जून 2026 सोमवार अधिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
11 जून 2026 गुरुवार परम एकादशी
12 जून 2026 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्र) और अधिक कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी
13 जून 2026 शनिवार मासिक कार्तिगाई और मासिक शिवरात्रि
14 जून 2026 रविवार रोहिणी व्रत और अधिक दर्श अमावस्या
15 जून 2026 सोमवार मिथुन संक्रांति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या और ज्येष्ठ अधिकमास समाप्त
16 जून 2026 मंगलवार चंद्र दर्शन
17 जून 2026 बुधवार महाराणा प्रताप जयंती
18 जून 2026 गुरुवार प्रद्युम्न चतुर्थी, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि
19 जून 2026 शुक्रवार स्कंद षष्ठी
20 जून 2026 शनिवार जमाई षष्ठी
21 जून 2026 रविवार भानु सप्तमी और साल का सबसे बड़ा दिन
22 जून 2026 सोमवार धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी
23 जून 2026 मंगलवार महेश नवमी
25 जून 2026 गुरुवार निर्जला एकादशी , गायत्री जयंती
26 जून 2026 शुक्रवार रामलक्ष्मण द्वादशी
27 जून 2026 शनिवार शनि प्रदोष व्रत और शनि त्रयोदशी
29 जून 2026 सोमवार वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, बटुक भैरवी जयंती, ज्येष्ठ पूर्णिमा
30 जून 2026 मंगलवार आषाढ़ माह का आरंभ

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply