गुरुवार, 3 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
रामलला की नगरी से कान्हा के लिए प्रसाद, काशी से आया श्रृंगार; मथुरा में चढ़ाए गए खास उपहार​ | Swatantra Nishu Controversy: ‘निशु के बाप का हम सर फाड़े’, स्वतंत्र भारद्वाज के कबूलनामे पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, निशु ने मांगी मदद​ | SBI UPI Alert: 4 सितंबर को बंद रहेगी SBI की UPI सर्विस, इस समय रहेगा डाउनटाइम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Swatantra Nishu Controversy: ‘निशु के बाप का हम सर फाड़े’, स्वतंत्र भारद्वाज के कबूलनामे पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, निशु ने मांगी मदद​

Swatantra Nishu Controversy: जंतरमंतर प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रा निशु आजाद के पिता पर हुए कथित हमले का मामला एक बार फिर चर्चा में है। इस मामले में हिंदुत्ववादी इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के एक पॉडकास्ट इंटरव्यू की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें स्वतंत्र भारद्वाज कथित तौर पर दावा करते सुनाई दे […]

Swatantra Nishu Controversy: जंतरमंतर प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रा निशु आजाद के पिता पर हुए कथित हमले का मामला एक बार फिर चर्चा में है। इस मामले में हिंदुत्ववादी इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के एक पॉडकास्ट इंटरव्यू की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें स्वतंत्र भारद्वाज कथित तौर पर दावा करते सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने निशु आजाद के पिता संजय का सिर फोड़ा था।

पिता पर हमले के बाद इंसाफ की लड़ाई में Nishu Aazad के समर्थन में आए Rahul Gandhi, ट्वीट कर दिल्ली पुलिस और सरकार पर उठाए सवाल

जंतरमंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान यूट्यूबर Nishu Aazad के पिता पर हुए कथित हमले का मामला फिर सुर्खियों में है। निशु का आरोप है कि पिता के सिर पर गंभीर… pic.twitter.com/jFX2XBwTSI

— Bansal News Official September 3, 2026

स्वतंत्र भारद्वाज के दावे से बढ़ा विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने ही प्रदर्शन के दौरान निशु के पिता पर हमला किया था। वीडियो में उनके हवाले से 60 टांके लगने की बात भी सामने आई है। हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए दावों और घटना के पूरे विवरण की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

निशु आजाद ने इसी वीडियो का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी किया। उन्होंने दावा किया कि घटना के समय ही मामले में FIR दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक उचित कार्रवाई नहीं हुई। निशु ने दिल्ली पुलिस पर उन्हें मेडिकल जांच के नाम पर इधरउधर भेजने का आरोप लगाया और कहा कि अब उनका पुलिस से विश्वास उठ चुका है।

निशु आजाद ने राहुल गांधी से मांगी मदद

निशु ने वीडियो के जरिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में संबंधित व्यक्ति खुद उनके पिता पर हमला करने की बात स्वीकार कर रहा है। निशु ने राहुल गांधी से न्याय की लड़ाई में साथ देने और मामले में मदद करने की गुहार लगाई।

निशु ने सवाल उठाया कि अगर किसी व्यक्ति के मन में कानून का डर नहीं है तो वह खुलेआम कैसे घूम सकता है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उन्हें अब राहुल गांधी से ही न्याय की उम्मीद है।

राहुल गांधी बोले निशु, घबराने की जरूरत नहीं

निशु की अपील पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “निशु, घबराने की ज़रूरत नहीं है। मैं तुम्हारे साथ हूँ।” राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि निशु को अपने समुदाय और छात्रों के अधिकारों की आवाज उठाने के कारण निशाना बनाया गया।

उन्होंने दिल्ली पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ छात्रों के साथ कथित बर्बरता की जा रही है, जबकि दूसरी तरफ निशु के पिता का सिर फोड़ने वाला आरोपी खुलेआम घूम रहा है।

निशु, घबराने की ज़रूरत नहीं है। मैं तुम्हारे साथ हूँ।

साफ है कि तुम्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि तुम अपने समुदाय और छात्रों के हक़ की आवाज़ उठाती हो।

अमित शाह की दिल्ली पुलिस एक तरफ़ छात्रों के साथ अमानवीय बर्बरता करती है। दूसरी तरफ़ एक दलित लड़की के पिता का सिर फोड़ने… https://t.co/m1mgH655hw

— Rahul Gandhi September 3, 2026

राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह से पूछा सवाल

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए सवाल किया कि ऐसे आरोपी को संरक्षण क्यों दिया जा रहा है और क्या अब कार्रवाई होगी या किसी को बचाया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि निशु की लड़ाई अकेली नहीं है और न्याय मिलने तक वह उनके साथ खड़े रहेंगे।

फिलहाल स्वतंत्र भारद्वाज के पॉडकास्ट में किए गए कथित दावे, निशु आजाद के आरोप और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया के बाद मामला फिर सुर्खियों में है। पुलिस की जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही कथित हमले की पूरी सच्चाई और वायरल वीडियो में किए गए दावों की स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY